MP News: पंचायत सचिवों का बढ़ेगा मानदेय, सटई बनेगी तहसील, शिवराज सरकार की कैबिनेट बैठक कल
MP cabinet meeting News: पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के अंतर्गत कार्यरत ग्राम पंचायत सचिवों का मानदेय बढ़ाया जाएगा। वहीं प्रदेश की 263 नवीन स्थापित और उन्नयित स्वास्थ्य संस्थाओं में नवीन पदों की मंजूरी देने के लिए कल होने वाली कैबिनेट बैठक में प्रस्ताव आ सकता है।
मंत्रालय में 11 अगस्त को होने वाली कैबिनेट की बैठक में 1 दर्जन से अधिक प्रस्ताव पर चर्चा की जाएगी। महिला एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत भारत सरकार के नवीन मापदंड अनुसार मिशन शक्ति उपयोजना सामर्थ अंतर्गत शक्ति सदन का संचालन करने की अनुमति मध्य प्रदेश में देने के लिए कैबिनेट में चर्चा की जाएगी।

इसके अलावा मध्य प्रदेश निजी विश्वविद्यालय स्थापना एवं संचालन संशोधन विधेयक 2023 का अनुसमर्थन भी कैबिनेट से कराया जाएगा। शासकीय शालाओं में गणवेश वितरण के प्रस्ताव का अनु समर्थन भी कैबिनेट से कराया जाएगा छतरपुर जिले में उप तहसील चटाई को तहसील बनाए जाने के प्रस्ताव पर भी चर्चा की जाएगी वहीं जिला बालाघाट की परसवाड़ा तहसील को राजस्व विभाग बनाने के प्रस्ताव पर भी चर्चा की जाएगी।
सेवानिवृत्ति सहायक अनुभाग अधिकारी अजय नारायण भार्गव की संविदा नियुक्ति अवधि में वृद्धि करने का प्रस्ताव सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा रखा जाएगा। इसी तरह स्वास्थ्य विभाग की ओर से सीधी के तत्कालीन मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ आरएल वर्मा जो 28 फरवरी 2022 में सेवानिवृत्त हो चुके हैं। उनके विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही के तहत विभाग की जांच शुरू करने की प्रस्ताव पर चर्चा की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications