रीवा में रिटायर्ड आर्मी जवान की पिटाई मामले पर बोले गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा, 'कानून अपना काम करेगा'

भोपाल, 10 अगस्त। मध्य प्रदेश के रीवा में बीजेपी नगर अध्यक्ष की मंगलवार को गुंडागर्दी सामने आई थी। युवा नेता ने अपने साथी के साथ मिलकर सैलून में घुसकर एक रिटायर्ड आर्मी के जवान से मारपीट की थी। गुंडागर्दी का यह वीडियो सीसीटीवी में कैद हो गया था। अब इसको लेकर मध्य प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बयान दिया है। अपने आवास पर पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि कानून अपना काम करेगा।

Narottam mishra

बिहार में भाजपा गठबंधन सरकार गिरने पर भी दिया बयान
बिहार में भाजपा गठबंधन की सरकार गिर गई है। जेडीयू ने आरजेडी और अन्य दलों के साथ गठनबंधन कर सरकार बना ली है। बिहार में जेडीयू के भाजपा से अलग होने पर जब गृहमंत्री से सवाल किया तो, उन्होंने कहा कि हमने बिहार को अंधेरे से उजाले की ओर ले जाने की कोशिश की पर नीतीश जी लालटेन की ओर चले गए।
बिहार को चारागाह बनाने की कोशिश कर रहे हैं नीतीश कुमार।

शिक्षक भर्ती को लेकर कही ये बात
मध्य प्रदेश में शिक्षक भर्ती में नकल को लेकर भी गृहमंत्री ने बयान दिया है। उन्होंने कहा कि शिक्षक शिक्षक भर्ती परीक्षा में नकल का मामला सामने आया था, जिस पर पहली बार प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड में FIR दर्ज कराई है। मामले में 5 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है और उन सेंटरों को अब दोबारा कभी भी सेंटर नहीं बनाया जाएगा।

इधर, आज मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मॉडल स्कूलों के बच्चों की क्लास ली। क्लास के दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बच्चों को झंडे के इतिहास और स्वतंत्रता सेनानियों के बारे में बताया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की क्लास के दौरान सभी बच्चे शांति पूर्वक सुनते दिखे।

ये भी पढ़ें- जोश और जज्बे के साथ हर घर तिरंगा अभियान के प्रचार-प्रसार में जुटी मध्य प्रदेश पुलिस

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+