एमपी के स्कूलों में हिजाब बैन की तैयारी, शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार का बड़ा बयान, लागू किया जाएगा ड्रेस कोड
भोपाल, 8 फरवरी। कर्नाटक के स्कूल-कॉलेजों में लड़कियों के हिजाब पहनने को लेकर विवाद के बीच मध्य प्रदेश से हिजाब बैन की तैयारी की खबर आई है। मध्य प्रदेश के स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने कहा कि हिजाब यूनिफॉर्म कोर्ड का हिस्सा नहीं है। अगर कहीं कोई हिजाब पहनकर स्कूल में आता है तो प्रतिबंध लगाया जाएगा।

उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश के स्कूलों में बच्चों को यूनिफॉर्म पहनना अनिवार्य होगा। मध्य प्रदेश सरकार अब अनुशासन को प्राथमिकता देगी। सरकार स्कूल यूनिफॉर्म कोड को लेकर काम कर रही है। अगले सेशन से पहले यूनिफॉर्म कोड पूरी तरह लागू कर दिया जाएगा।
इस बीच कर्नाटक उच्च न्यायालय ने कुछ जूनियर कॉलेजों में हिजाब पर प्रतिबंध के मामले की सुनवाई करते हुए मंगलवार को कहा कि वे तर्क से जाएंगे। न कि जुनून या भावनाओं से। संविधान जो कहता है, हम उस पर चलेंगे। संविधान कोर्ट के लिए भागवद गीता है।
मध्य प्रदेश स्कूल शिक्षा मंत्री परमार ने कहा कि भारत की मान्यता है, जो लोग जिस परंपरा में निवास करते हैं, वह उसका अपने घरों तक पालन करें। स्कूलों में यूनिफॉर्म कोड लागू किया गया है, उसका पालन करना चाहिए। सभी स्टूडेंट्स में समानता का भाव रहे, अनुशासन रहे और स्कूल की एक अलग पहचान बने।












Click it and Unblock the Notifications