Bhopal News: बैरसिया में सबसे अधिक वोटिंग प्रतिशत, दक्षिण पश्चिम में सबसे कम हुआ मतदान, कुल 66% हुई वोटिंग

Bhopal News: राजधानी भोपाल की सातों विधानसभा सीटों पर इस बार 66% मतदान हुआ। सबसे कम मतदान भोपाल की दक्षिण पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में हुआ, जहां पर वोटिंग प्रीतिशत 58.2% रहा। बैरसिया विधानसभा क्षेत्र में रात 9 बजे तक वोटिंग कंप्लीट हो पाई। गोविंदपुर में 63.3 और हुजूर में 70.02% वोटिंग हुई यह रात 9:40 तक का डाटा है। फाइनल आंकड़े जारी होने के बाद वोटिंग परसेंट में बदलाव की संभावना है।

बता दे मतदान का समय शाम 6:00 बजे तक था लेकिन बेरसिया विधानसभा के कन्हैया शाह मतदान केंद्र में रात 9:00 बजे तक वोटिंग होती रही। धीमी गति से वोटिंग होने के कारण इतना समय लग गया। वोटिंग के बीच में नरेला विधानसभा से भाजपा उम्मीदवार और मंत्री विश्वास सारंग का एक कांग्रेस कार्यकर्ता से जापट्टा मारते हुए वीडियो सामने आया। इसके बाद उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

Highest voting percentage in Berasia, lowest voting percentage in South West, total voting was 66%

भोपाल उत्तर विधानसभा

उत्तर में सुबह 7 बजे से ही मतदाताओं की लंबी-लंबी कतारें देखने को मिली। गीतांजली कॉलेज पर बने चार में से एक पोलिंग बूथ पर धीरे-धीरे मतदान की शिकायत पूरे दिन मिलती रही। आरिफ नगर के सहारा इंस्टीट्यूट के पोलिंग बूथ पर भाजपा-कांग्रेस समर्थक आमने-सामने हो गए। 5:45 बजे आलोक शर्मा को देख नारेबाजी की गई। इस दौरान कांग्रेस के MLA आरिफ अकील भी वहां मौजूद थे। यहां पोलिंग बूथ के बाहर स्वयं DCP रियाज इकबाल वोटिंग खत्म होने तक मोर्चा संभालते रहे। खानू गांव, ईदगाह हिल्स और कैंब्रिज स्कूल में बने पोलिंग बूथ में बीजेपी-कांग्रेस समर्थकों में मामूली झड़पें होती रही।

गोविंदपुरा में कांग्रेस-भाजपा के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए

राजधानी की सबसे अधिक मतदाता वाली विधानसभा में कई केंद्रों पर दिन भर तनातनी का माहौल रहा। शाम को आनंद नगर में कांग्रेस-भाजपा के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। एक व्यक्ति को चोटें भी आई। अवधपुरी क्षेत्र के MGM स्कूल में पिंक मतदान केंद्र में कुछ वोटर्स ने वोटिंग में देरी पर मतदान दल के साथ बहस भी की। इसके अलावा इंद्रपुरी, सोनागिरी, अयोध्या नगर, साकेत नगर, बरखेड़ा पठानी समेत अन्य इलाकों में भी वोटिंग के लिए दिन भर लंबी कतार लगी रही। शाम को बाग उमराव दूल्हा में मतदाताओं को टोकन देकर वोटिंग कराई गई।

हुजूर विधानसभा

विधानसभा में भाजपा-कांग्रेस दोनों ही दलों के प्रत्याशियों के समर्थक सुबह से ही सक्रिय रहे। मतदाताओं में भी उत्साह नजर आया। सुबह मतदान केंद्रों में लाइन लग गई जो दोपहर बाद थोड़ी कम हुई। कोलार-बैरागढ़ क्षेत्र में भाजपा-कांग्रेस के समर्थकों की सक्रियता के चलते गहमागहमी का माहौल बना। हालांकि, किसी भी केंद्र पर विवाद की स्थिति नहीं बनी।

Highest voting percentage in Berasia, lowest voting percentage in South West, total voting was 66%

नरेला विधानसभा

नरेला विधानसभा के ऐशबाग इलाके में हिंद कॉन्वेंट स्कूल के मतदान केंद्र पर बीजेपी उम्मीदवार और मंत्री विश्वास सारंग की कांग्रेस कार्यकर्ता से बहस हो गई। इतना ही नहीं मंत्री समर्थकों की गुंडागर्दी भी सामने आई। मंत्री सारंग ने कुछ कहते हुए युवक के हाथ को झटका दिया। पोलिंग बूथ नंबर-174, 175, 192, 197 और 198 में जो लाइनें दोपहर 1.30 बजे थी, वही तस्वीर शाम 6 बजे बाद भी देखने को मिली। लाइनें देख लोग वापस लौटते रहे। इस वजह से 7 बजे तक वोटिंग होती रही। गौतम नगर में 6 बजने में सिर्फ 2 मिनट बचे थे, पीठासीन अधिकारी ने टाइमिंग खत्म होने की मुनादी की। तभी एक युवती बाइक से पहुंची, और अपना वोट डाला। ऐशबाग-बाग दिलकुशा में बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हल्की झड़पें भी हुईं।

मध्य विधाना सभा

भोपाल की मध्य विधाना सभा के पुराने शहर जहांगीराबाद, जिंसी, बुधवारा, कमला पार्क में सुबह वोटिंग की रफ्तार धीमी रही, लेकिन बाद में तेज रफ्तार के साथ मतदान किया गया। कई इलाकों में छुटपुट घटनाएं भी हुईं। शाम होते-होते कमला पार्क, गिन्नौरी, बुधवारा, हाथीखाना, इतवारा, बैंड मास्ट का चौराहा, जिंसी, जहांगीराबाद वोटर्स की संख्या तेजी से बढ़ी। इससे जाम की स्थिति भी बनी। गिन्नौरी बीटीआई में मौजूद पोलिंग बूथ पर मशीन खराब होने दो घंटे तक इंतजार करना पड़ा।

दक्षिण-पश्चिम में मतदान अधिकारी निकले सुस्त

दक्षिण-पश्चिम में सुबह से शाम तक वोटिंग की रफ्तार धीमी चलती रही। इसके पीछे अधिकारियों का सुस्त होना सामने आया है। कांग्रेस और बीजेपी के प्रत्याशी अपने-अपने कंट्रोल रूम में मतदान की स्थितियों का टेलिफोनिक फीडबैक लेते रहे। मतदान की रफ्तार धीरे होने के चलते वार्ड 30 के बूथ क्रमांक 227 और वार्ड नंबर 24 के बूथ नंबर 119 और 120 पर मतदान का समय खत्म होने के बाद भी वोटिंग होती रही।

बैरसिया सीट

भोपाल की बैरसिया सीट भाजपा की सबसे सुरक्षित सीट मानी जाती है लेकिन मतदान के दिन सुबह से ग्रामीण इलाकों में पोलिंग बूथ पर मतदाताओं के पहुंचने का सिलसिला चलता रहा। शहरी क्षेत्र में धीमी वोटिंग के बाद शाम को वोटिंग ने रफ्तार पकड़ी। इसका असर यह हुआ कि कई मतदान केंद्रों में तय समय 6 बजे के बाद भी वोटिंग होती रही। एसडीएम विनोद सोनकिया ने बताया कि कढै़या शाह मतदान केंद्र में रात साढ़े आठ बजे के बाद तक वोटिंग हुई। इसके बाद यहां से मतदान दल रवाना हुआ। यहां किसी भी मतदान केंद्र में विवाद या झड़प की स्थिति नहीं बनी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+