Bhopal: छापे के बाद हेमा मीणा को नौकरी से निकाला, अब बैंक खातों को खंगाल रही है लोकायुक्त पुलिस

राजधानी में आय से अधिक संपत्ति के मामले में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई के बाद एमपी पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन ने (संविदा) में कार्यरत सब इंजीनियर हेमा मीणा को नौकरी से निकाल दिया है।

Hema Meena, sub-engineer of Police Housing Corporation, was fired after Lokayukta raid.

Bhopal News: लोकायुक्त के छापे के बाद पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन की सब इंजीनियर हेमा मीणा को नौकरी से निकालने के आदेश दे दिए गए हैं। इधर उसके बैंक खातों को आज लोकायुक्त पुलिस द्वारा खंगाला जा रहा है। लोकायुक्त पुलिस ने बैंकों के प्रबंधकों को हेमा के खाते की विस्तृत रिपोर्ट देने के लिए कहा है। इसके साथ ही पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन की भी कुछ फाइलों की पड़ताल की जाएगी।

पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन के चेयरमैन कैलाश मकवाना ने हेमा मीणा पर एक्शन लेते हुए अपने कार्यालय में पदस्थ सभी कर्मचारियों और अफसरों को ईमानदारी और नियमानुसार कार्य करने की हिदायत दी है। उन्होंने इसके लिए एक आदेश भी जारी किया है।

अब बैंक खातों की जांच

बताया जा रहा है कि हेमा मीणा की कुछ ठेकेदारों से सांठगांठ थी। हेमा मीणा के भोपाल और रायसेन जिले के ढकना-चपना गांव में डाले गए छापे में अनुपातहीन संपत्ति मिली है। उधर जमीन कारोबारी सुरेंद्र संघवी और प्रतीक संघवी के यहां गुरुवार को डाले गए प्रवर्तन निदेशालय (ED) के छापे के बाद आज सुबह से ही दोनों से पूछताछ चल रही है। दोनों से दोपहर तक पूछताछ जारी थी।

गौरतलब है कि ED के अधिकारियों की टीम जमीन के कारोबार के काले धन के लेनदेन और मनी लॉन्ड्रिंग की जांच कर रही है। इस मामले में गुरुवार की शाम को भी सुरेंद्र संघवी और उसके पुत्र प्रतीक संघवी को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया था। इसके बाद आज सुबह से दोनों की गिरफ्तारी को लेकर खबरें सोशल मीडिया पर चलती रही। हालांकि ईडी के किसी भी अफसर ने गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं की है।

हेमा के यहां कल हुई थी कार्रवाई

बता दे कल सुबह 6 बजे लोकायुक्त की टीम ने हेमा मीणा के फार्म हाउस और प्रॉपर्टी पर छापे मार कार्रवाई करते हुए करोड़ों रुपए की संपत्ति का खुलासा किया था। प्रारंभिक जांच में 6 से 7 करोड़ रुपए की प्रॉपर्टी मिली थी। उसके खिलाफ लोकायुक्त में आय से अधिक संपत्ति की शिकायत दर्ज कराई गई थी। जिसके बाद इस छापामार कार्रवाई को अंजाम दिया गया था।

1 करोड़ रुपए का बंगला

₹30 हजार प्रति माह की सैलरी पाने वाली सब इंजीनियर हेमा मीणा की करोड़ों की संपत्ति सामने आने के बाद सभी के होश उड़ गए थे। हेमा मीणा ने पिता के नाम पर बिलखिरिया में 20,000 वर्ग फुट की भूमि ली और वहां पर 1 करोड़ रुपए की लागत से मकान बनवाया। इसके अलावा रायसेन और विदिशा में करोड़ों रुपए की जमीन खरीदी। कार्रवाई के दौरान हेमा के घर से एक बड़ी टीवी मिली भी ली थी, जिसकी कीमत करीब 30 लाख रुपये बताई जा रही है। इसके अलावा उनके फार्म हाउस पर हार्वेस्टर से लेकर पानी टैंकर, जनरेटर और कई बेशकीमती सामान लोकायुक्त की टीम को मिला है।

लग्जरी कारों का जखीरा

छापामार कार्रवाई के दौरान लोकायुक्त की टीम को हेमा के फार्म हाउस पर लग्जरी कारों का जखीरा भी मिला। जिसमें थार सहित कई महंगी गाड़ियां लाइन से खड़ी हुई थी। इसके अलावा हार्वेस्टर खेती करने के लिए ट्रैक्टर और 100 से ज्यादा डॉग्स भी मिले। जिनकी रोटी बनाने के लिए ₹2 लाख रुपये की मशीन भी मिली।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+