Bhopal Weather News: उत्तरी ओडिशा पर बने वैक्यूम से भारी बरसात का दौर शुरू, 36 जिलों में बारिश का अलर्ट
MP weather News: मध्य प्रदेश में एक बार फिर मानसून ने गहरी दस्तक दे दी। दरअसल बंगाल की खाड़ी में उतरी उड़ीसा पर गहरा कम दबाव का क्षेत्र बन गया है। जिसके चलते मानसून द्रोणीका भी मध्य प्रदेश से होकर गुजर रही है। इस वजह से प्रदेश के कई क्षेत्र में भारी बारिश होने के आसार बन गए हैं। मौसम विभाग ने इसे देखते हुए 36 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है।
राजधानी भोपाल में बीते 48 घंटे से लगातार रुक रुक कर बारिश हो रही है। वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक डॉ वेद सिंह ने बताया कि भोपाल इंदौर उज्जैन जबलपुर नर्मदा पुरम सागर संभाग के जिलों में कहीं-कहीं रुक-रुक कर बारिश होगी। मानसून ट्रफ खिसकने के कारण शहडोल, रीवा, ग्वालियर संभाग के जिलों में मध्यम स्तर की बारिश का सिलसिला शुरू हो गया है।

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में प्रदेश के 36 जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई है। आज भोपाल इंदौर, नर्मदापुरम और उज्जैन संभाग में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
2 दिन इन जिलों में बारिश
मौसम विभाग ने आज व कल यानी 15 व 16 सितंबर को लेकर प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। जिसमें भोपाल, विदिशा, सीहोर, रायसेन, नर्मदापुरम बैतूल, हरदा, श्योपुर कला, इंदौर, देवास, अगर, शाजापुर नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा और सागर जिले शामिल है। जबकि कटनी, जबलपुर, सिवनी, बालाघाट, पन्ना दमोह छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, राजगढ़, खरगोन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, रतलाम उज्जैन, मंदसौर, नीमच, अशोकनगर और गुना जिले में हल्की से मध्यम बारिश होगी।












Click it and Unblock the Notifications