Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Weather News: MP और छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट, तूफान का असर कम होते ही तेज हुई मानसून की रफ्तार

राजधानी भोपाल में मौसम विभाग से बड़ी जानकारी सामने आई है। मौसम विभाग की मानें तो अगले 48 घंटे में छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश हो सकती है। दरअसल दक्षिण पश्चिम मानसून धीरे-धीरे देश के बाकी राज्यों में फैलता जा रहा है। मौसम विभाग ने इसे लेकर अलर्ट जारी किया है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग और निजी मौसम एजेंसी स्काईमेटवेदर के अनुसार प्रायद्वीपीय भारत के कुछ हिस्सों और उड़ीसा की कुछ हिस्सों व गंगीय, पश्चिम बंगाल, झारखंड, बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थिति अनुकूल है। बता दे राजधानी भोपाल सहित प्रदेश के कई जिलों में पिछले 24 घंटों से बारिश का दौर जारी है।

Heavy rain alert in MP and Chhattisgarh, Meteorological Department gaveweather information

भारत में मौसम का पूर्वानुमान

आज कल में सिक्किम उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल झारखंड उड़ीसा दक्षिणी छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश के आसार है। पूर्वी बिहार कर्नाटक केरल और लक्षद्वीप में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक या दो स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।

राजधानी में तूफान का असर कम होते ही तेज हुई मानसून की रफ्तार

चक्रवात बिपरजॉय का असर कम होते ही अब मानसून की स्पीड तेज हो गई है। इसके चलते राजधानी के आसमान में बादलों का जमावड़ा बढ़ने से प्री मानसून एक्टिविटी का एरिया बढ़ता जा रहा है। सुबह से ही हल्की हल्की बारिश हो रही है। इस समय कम दबाव के क्षेत्र के रूप में दक्षिणी मानसून बना हुआ है। इसके असर से ग्वालियर चंबल संभाग में चौथे दिन बारिश हो रही है। अगर मानसून की स्पीड ठीक ठाक रही तो, ये अगले 3 दिनों में प्रदेश में दस्तक देगा। मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि अगले दो-तीन दिनों में यह छत्तीसगढ़ और उससे लगे पूर्वी मध्य प्रदेश में प्रवेश कर सकता है।

कहां है मानसून

बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवात के असर से मानसून आगे बढ़कर ओडिशा में प्रवेश कर चुका है। इसके चलते प्रदेश में प्री मानसून एक्टिविटीज तेज हो गई है और गुना, दतिया, बैतूल ,सिवनी, डिंडोरी, शहडोल, बालाघाट और मंडला में भारी बारिश का रिजल्ट जारी किया गया है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+