Bhopal: छात्रा के साथ छात्र टॉकीज के अंदर डरा कर किया दुष्कर्म, भोपाल पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच की शुरू

राजधानी भोपाल में सिनेमा हॉल के अंदर 11वीं की छात्रा के साथ बलात्कार का मामला सामने आया है। जहां हनुमानगंज थाना पुलिस ने बलात्कार का प्रकरण दर्ज किया है।

भोपाल में छात्रा के साथ छात्र टॉकीज के अंदर डरा कर किया रेप

राजधानी भोपाल में स्कूली छात्रा के साथ टॉकीज के अंदर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। एक ही स्कूल में पढ़ने के कारण छात्रा की दोस्ती अपनी क्लास में पढ़ने वाले नाबालिग लड़के से हो गई। पिछले साल मई के महीने में उसका सहपाठी फिल्म दिखाने के लिए अल्पना टॉकीज ले गया। जहां पर डरा धमकाकर टॉकीज की एक सुनसान जगह पर छात्र ने छात्रा से दुष्कर्म किया। इसके बाद बदनाम करने की धमकी देकर भी उसका शारीरिक शोषण करता रहा। परेशान होकर छात्रा ने कल हनुमानगंज थाना पुलिस को इसकी शिकायत की है। पुलिस ने रेप का प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

भोपाल की हनुमानगंज थाना पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि 18 साल की किशोरी तैलया थाना क्षेत्र में रहती है और निजी स्कूल में 11वीं छात्रा है। पिछले साल अप्रैल के महीने में छात्रा की दोस्ती स्कूल में ही पढ़ने वाले छात्र से हो गई थी। यह दोस्ती जल्दी प्रेम प्रसंग में बदल गई थी। पुलिस ने बलात्कार का प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

इस मामले में खास बात यह है कि फरियादी छात्रा 18 साल की है और जबकि आरोपी नाबालिग है। छात्रा का कहना है कि आरोपी करीब 1 साल से उसे ब्लैकमेल कर कर रहा था और लगातार उसका शारीरिक शोषण कर रहा था। जबकि शुरुआती जांच में मामला प्रेम प्रसंग का बताया जा रहा है। भोपाल पुलिस के लिए यह मामला इसलिए भी पेचीदा हो जाता है क्योंकि रेप की घटना सिनेमा हॉल के पास हुई। अब पुलिस अल्पना टॉकीज के पास लगे सभी सीसीटीवी कैमरों के जरिए घटना का पता लगाने की कोशिश कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+