Bhopal News: झांसा देकर कारोबारी से ऐंठे 24 लाख रुपये, वेयरहाउस के नाम पर की धोखाधड़ी

भोपाल में हबीबगंज इलाके के एक कारोबारी से पन्ना में जमीन लेकर उस पर वेयरहाउस बनवाने के नाम पर दो लोगों ने ठगी की वारदात को अंजाम दिया और उनसे ₹24 लाख रुपए ऐंठ लिए।

झांसा देकर भोपाल के कारोबारी से ऐंठे 24 लाख रुपये

राजधानी भोपाल में लगातार ठगी के मामले सामने आ रहे हैं ऐसा ही मामला भोपाल के हबीबगंज थाने से सामने आया है। जहां पन्ना में जमीन लेकर उस पर वेयरहाउस बनवाने के नाम पर दो लोगों ने एक कारोबारी को झांसा दिया और उनसे ₹24 लाख रुपए ऐंठ लिए। कारोबारी को जब धोखाधड़ी के बारे में पता चला तो दोनों ने ₹6 लाख वापस कर दिए, लेकिन बाकी पैसे देने से मना कर दिया।

हबीबगंज थाने के एसआई सुधीर देशमुख ने जानकारी देते हुए बताया कि 36 साल के युधिष्ठिर हरधर चूना भट्टी इलाके में रहते हैं। युधिष्ठिर ग्रीन एनर्जी नाम से कंपनी चलाते हैं यह कंपनी वेयरहाउस,प्लांट और पेट्रोल पंप आदि बनवाने का काम करती है। करीब 3 साल पहले विज्ञापन देखकर लखनलाल सोनी और राजू सोनी ने उनसे संपर्क किया दोनों ने कहा कि वह पन्ना में एक वेयरहाउस बनवाना चाहते हैं उन्होंने पन्ना में एक जमीन दिखाई जो मोरगेज पर थी लखनलाल ने कहा कि उन्होंने लोन के लिए अप्लाई किया हुआ है,जैसे ही लोन मिलेगा वे इस डीलिंग में लगने वाले पैसे दे देंगे।

युधिष्ठिर ने समझा कि पूरा काम उनकी कंपनी को ही करना है इसलिए उन्होंने वेयरहाउस बनवाने में अपनी ओर से पैसे लगाने शुरू कर दिए। इस तरह से उन्होंने करीब 24 लाख रुपये वेयरहाउस की अलग-अलग फॉर्मेलिटी पूरी करने में लगा दिए। आरोपी लखन लाल और राजू ने उन्हें पैसे देने की बात कही थी, लेकिन जैसे ही उनका लोन पास हुआ और पैसे मिल गए उसके बाद उन्होंने ग्रीन एनर्जी कंपनी से दूरी बनाना शुरू कर दी। पुलिस ने जांच के बाद लखनलाल सोनी और राजू सोनी के खिलाफ धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज कर लिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+