MP News: मुखिया बदला है सरकार नहीं बदली, अतिथि शिक्षकों के घोषणा के आदेश जारी हों- सुनील परिहार
मध्य प्रदेश के अतिथि शिक्षकों को विगत चार माह से मानदेय का भुगतान नहीं मिलने के कारण परेशानी बढ़ रही है। अतिथि शिक्षक समन्वय समिति के प्रदेश अध्यक्ष सुनील सिंह परिहार ने इसे लेकर चिंता जताई है। उन्होंने स्कूल शिक्षा मंत्री और लोक शिक्षण संचालनालय के अधिकारियों को कई बार आवेदन देने का जिक्र किया है।
सुनील सिंह परिहार ने बताया कि प्रदेश के सभी जिलों में रैली निकालकर सरकार को वचन याद दिलाया गया है। इस संबंध में संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी पीडी खैरवार ने भी उल्लेख किया कि पूर्व मुख्यमंत्री की घोषणा के आदेश अभी तक जारी नहीं हुए हैं।

उन्होंने साफ किया कि अतिथि शिक्षकों को बाहर नहीं किया जायेगा, लेकिन कई अतिथि शिक्षकों को सीधी भर्ती, प्रमोशन और ट्रांसफर से बाहर कर दिया गया है।

प्रदेश सचिव रविकांत गुप्ता ने इस मामले पर रोशनी डालते हुए बताया कि कर्मचारियों की लापरवाही के कारण सैकड़ों अतिथि शिक्षकों के नाम पोर्टल पर दर्ज नहीं हुए हैं। उन्होंने कहा कि इन अतिथि शिक्षकों के नामों को जल्दी ही पोर्टल पर दर्ज किया जाएगा ताकि उन्हें भी उनका मानदेय मिल सके।












Click it and Unblock the Notifications