कोरोना काल में माता-पिता को खोने वालों समेत अन्य अनाथ बच्चों की जिम्मेदारी उठाएगी सरकार​​​​​​​

भोपाल, 14 जून। कोरोना काल में माता-पिता या परिवार को खोने वाले और अन्य अनाथ बच्चों के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दरियादिली दिखाई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार समाज के साथ मिलकर ऐसे बच्चों की शिक्षा, आश्रय और आहार की व्यवस्था जीवन यापन की व्यवस्था करेगी। इसके लिए योजना बनाई जा रही है।

Government will take responsibility of other orphan children who lost their parents during Corona period

मुख्यमंत्री ने रविवार ये निर्णय लेते हुए कहा कि कोविड के साथ ही जो अनाथ बच्चे हैं, उन्हें हम नहीं छोड़ सकते। जल्द ही इस संबंध में योजना लाएंगे। गौरतलब है, कुछ जिलों ने बहुत अच्छी पहल की है। मंदसौर ने योजना को आकार देने के लिए पैसा इकट्‌ठा किया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जितना समाज का सहयोग मिलेगा, उससे नहीं तो सरकार उस पूरी व्यवस्था को निश्चित तौर पर करेगी। उनका मानना है, अगर पिता भी कमाऊ है, वह चला गया और घर में कमाने वाला कोई नहीं है, तो मामले में गंभीरता से विचार करके फैसला करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+