MP Election 2023: BJP के लिए खुशखबरी, मध्य प्रदेश की इस योजना ने बदल दिए चुनावी समीकरण, इतनी सीटों का फायदा
MP assembly Election 2023: मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी के लिए खुश कर देने वाला रुझान सामने आ रहा है। दरअसल, प्रदेश में मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के बाद अब मुख्यमंत्री लाडली आवास योजना में महिलाओं का बड़ा उत्साह नजर आ रहा है। जिसकी वजह से प्रदेश के ओपिनियन पोल सर्वे में भी बड़ा फेरबदल हुआ है।
बता दे लाडली बहना योजना के पहले हुए ओपिनियन पोल सर्वे में कांग्रेस और भाजपा में विधानसभा चुनाव को लेकर कांटे की टक्कर नजर आ रही थी। लेकिन ज्यादा सीटें कांग्रेस को मिलती हुई नजर आ रही थी। वहीं अब भाजपा चुनाव में मजबूत स्थिति में नजर आ रही है और सीटों की बात करें तो उसमें भी भाजपा को बढ़त मिलती हुई नजर आ रही है।

मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के न्यूज़ चैनल आईबीसी-24 की ओर से जारी ओपिनियन पोल में 25000 से ज्यादा लोगों से ऑफलाइन और ऑनलाइन माध्यम के सर्वे किया गया। यह सर्वे हाल ही में किया गया है। जिसके नतीजे चौकाने वाले सामने आए। इस सर्वे ने कांग्रेस और भाजपा के बीच कांटे की टक्कर बताई है। सर्वे के मुताबिक दोनों पार्टियों के बीच 10 सीटों का अंतर नजर आ रहा है। 2018 के चुनाव में राज्य में किसी भी दल को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला था। उस चुनाव में कांग्रेस को 114 और भाजपा को 109 सीटें मिली थी।
बता दे सर्वे में पूछे गए सवाल पर मिले आंकड़ों के अनुसार आज अगर एमपी में चुनाव हुए तो सबसे ज्यादा वोट बीजेपी को मिलने का अनुमान है। सर्वे में बीजेपी को 53 फीसदी वोट मिल सकता है। वहीं कांग्रेस को 44% वोट शेयर मिल सकता है, जबकि अन्य के खाते में 4% वोट जा सकता है। इस ओपिनियन से एक और बात स्पष्ट हो जाती है कि प्रदेश में टक्कर सिर्फ कांग्रेस और भाजपा के बीच है। केजरीवाल की आप पार्टी फिलहाल ओपिनियन सर्वे में नजर नहीं आ रही है। 2018 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को 40.89 फीसदी और कांग्रेस को 41.2 प्रतिशत वोट शेयर प्राप्त हुआ था। इसे लिहाज से देखे तो सर्वे में बीजेपी को 12 फीसदी और कांग्रेस को वोट प्रतिशत में करीब दो फीसदी की बढ़ोतरी हो रही है।
आज MP में विधानसभा चुनाव हो तो किस पार्टी को कितनी सीटें ?
इस सर्वे में सामने आया कि अगर आज प्रदेश में विधानसभा चुनाव हो जाएं तो भाजपा को बहुमत मिलने का अनुमान है। सर्वे में बीजेपी को 110 से 120 सीटें मिलने का अनुमान है। वही कांग्रेस पार्टी को 101 से 110 सीटें मिलने का अनुमान है, जबकि अन्य के खाते में 5 से 10 सीटें जा सकती हैं।

लाडली बहना योजना और लाडली बहना आवास योजना के बाद मुख्यमंत्री की लोकप्रियता में भी काफी इजाफा हुआ है। सर्वे की माने तो प्रदेश में 49 फीसदी लोग सीएम शिवराज को फिर से मुख्यमंत्री देखना चाहते हैं। वही 44% लोग कमलनाथ को मुख्यमंत्री देखना चाहते हैं। हालांकि मुख्यमंत्री फेस में हमेशा से सीएम शिवराज आगे रहे। लेकिन कमलनाथ के नाम भी इजाफा हुआ है।
लडली योजना के पहले ओपिनियन पोल में भाजपा को मिली थी इतनी सीटें
लाडली बहना योजना के पहले हुए एबीपी न्यूज़ के ओपिनियन पोल सर्वे में आगामी मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में 230 सीटों में से कांग्रेस से 108 से 120, भाजपा को 106 से 118 और बीएसपी को 0 से 4 सीटें मिलने का अनुमान था। लेकिन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा लगातार लाडली बहना योजना का प्रचार-प्रसार करने के बाद भाजपा मजबूत स्थिति में नजर आ रही है और उसे 120 सीटें मिलने का अनुमान बताया जा रहा है। इस प्रकार देखें तो भाजपा ने इस चुनाव में कम बैक किया है।
हाल ही में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा जारी की गई मुख्यमंत्री लाडली आवास योजना में महिलाओं का गजब का उत्सव दिखाई दे रहा है। जिला पंचायत कार्यालय, जनपद पंचायत कार्यालय, पंचायत कार्यालय और नगर निगम कार्यालय पर मुख्यमंत्री लाडली आवास योजना का फॉर्म भरने के लिए महिलाओं की भारी भीड़ बढ़ रही है।

क्या है मुख्यमंत्री लाड़ली आवास और लाड़ली बहना योजना
प्रदेश की ऐसी महिलाए, जिनके परिवार में 2 एकड़ सिंचित या 5 एकड़ असिंचित जमीन हो, जिनकी मासिक आय ₹12 हजार से कम हो और 2 कमरों के कच्चे मकान में रहती हैं। उन्हें मुख्यमंत्री लाड़ली आवास योजना के तहत पक्का मकान बनाने के लिए पैसा दिया जाएगा। वहीं वही मुख्यमंत्री लाडली बहन योजना में हर महीने पंजीकृत गरीब महिलाओं के खाते ₹1000 शिवराज सरकार द्वारा डाले जा रहे थे, लेकिन अब इस राशि को बढ़ाकर 1250 कर दिया गया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा था कि इसे धीरे-धीरे बढ़कर ₹3000 कर दिया जाएगा। वही प्रदेश कांग्रेस ने अपनी घोषणा पत्र में महिलाओं को सरकार में आने पर ₹1500 देने का वादा किया है।












Click it and Unblock the Notifications