अब विंटर शेड्यूल के भरोसे हुई गोवा फ्लाइट, बेंगलुरु की यात्रा हुई सस्ती, गोवा जाने वाले यात्रियों में निराशा
Bhoapl News: भोपाल से गोवा के लिए बंद हुई फ्लाइट मई खत्म होने के बाद भी शुरू नहीं हो सकी है। ऐसे में अब कयास लगाए जा रहे हैं कि विंटर शेड्यूल के तहत भोपाल से गोवा की सीधी फ्लाइट फिर से शुरू हो सकती है। तब तक भोपाल के हवाई यात्रियों को दूसरे स्थान से गोवा के बीच आवाजाही करनी होगी।
वहीं भोपाल से बेंगलुरु तक दो उड़ाने शुरू होने से आईटी प्रोफेशनल स्टूडेंट और दक्षिण भारत की ओर जाने वाले यात्रियों को राहत मिली है। सीटें बढ़ने से किराए में भी कमी आई है। पैसेंजर फ्रेंडली शेड्यूल होने के कारण बेंगलुरु जाना और आसान हो गया है।

बताया जा रहा है कि एक समय बेंगलुरु का किराया ₹15000 तक हो गया था। अब 5 से 6 दिन पहले बुकिंग कराने पर 6 से ₹7000 में सीट मिल रही है।
गोवा उड़ान बंद होने से यात्रियों में काफी निराशा
इंडिगो ने कुछ समय पहले भोपाल से गोवा तक डायरेक्ट उड़ान अचानक बंद कर दी थी। यह उड़ान युवाओं की पसंदीदा उड़ान थी। इस बार समर सीजन में गोवा जाने वालों को परेशान होना पड़ा भोपाल से नागपुर तक भी कोई उड़ान नहीं है। हाल में ही इंडिगो ने नागपुर से गोवा तक उड़ान का शेड्यूल जारी किया है।












Click it and Unblock the Notifications