Bhopal News: 20 साल बाद सितंबर में खोले गए भदभदा डैम के गेट, कलियासोत का भी बढ़ा जलस्तर
Bhopal Lake News: राजधानी भोपाल में शुक्रवार को रात 3 बजे बड़े तालाब का वाटर लेवल 1666.80 के पास पोस्ट भदभदा डैम का एक गेट खोला गया। 20 साल बाद यह स्थिति बनी इससे पहले 2003 में सितंबर माह में भदभदा डैम के दो गेट खोले गए थे। गौरतलब है कि 11 सालों में दूसरी बार सितंबर में 31 सेमी से अधिक बारिश होने की स्थिति सामने आई है। 1 जून से लेकर अब तक भोपाल शहर में कोई 905.2 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है।
पिछले साल 24 जुलाई में लबालब हो गया था बड़ा तालाब
शुक्रवार दोपहर तक बड़ा तालाब का फुल टैंक लेवल मात्र आधा फिट खाली था। लेकिन कोलांस नदी में तेज बहाव के बढ़ते ही रात 11:00 बजे तक तालाब का लेवल 1666.50 फीट पर पहुंच गया। जबकि इसका फुल टैंक लेवल 1666.80 फीट है। उसके बाद इस पर पूरी नजर रखी जा रही थी। इस बार 2 महीने की देरी से भदभदा के गेट खुलने की नौबत आई है। बीते साल 24 जुलाई को बड़ा तालाब फुल हो गया था।

बता दे बारिश के चलते भोपाल-सीहोर हाईवे पर कोलूखेड़ी के गांव का नाला भी तूफान पर आ गया है। यहां एक होटल में छह कर्मचारी फंस गए थे, इन्हें नगर निगम की टीम ने रेस्क्यू कर बाहर निकाला। भोपाल बैरसिया रोड स्थित ईटखेड़ी में पुल से भी बरसाती नाले का पानी ओवरफ्लो होने लगा। यहां 1 घंटे के लिए वाहनों की आवाजाही बंद करनी पड़ी।

भदभदा डैम के प्रभारी अजय सोलंकी ने जानकारी देते हुए बताया कि गेट खुलने से पहले आसपास सायरन बजाकर लोगों को सतर्क कर दिया गया था। रात 3 बजे पहला गेट और फिर दूसरा गेट खोला गया। भदभदा के कुल 11 गेट है। इसका पानी कालियाससोत में भी जा रहा है। इसके बाद इस डेम में तेजी से पानी बढ़ेगा और इसके गेट भी खोले जा सकते हैं। कलियासोत डैम का वाटर लेवल 1652 फीट है। डैम की कुल जल भराव क्षमता 1659 है।












Click it and Unblock the Notifications