MP News: शुजालपुर दौरे में CM शिवराज की सभा के दौरान चार सपेरें भी रहेंगे तैनात, शाजापुर SP ने दिए आदेश

शुजालपुर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री की सुरक्षा के लिए एसपी शाहजहांपुर ने चार सपेरों को तैनात किया है। दरअसल कार्यक्रम खेत वाली जमीन पर होने के कारण प्रशासन में सुरक्षा की दृष्टि से यह आदेश दिया है।

Four snake charmers will deployed during CM Shivraj meeting in Sujalpur tour, Shajapur SP gave orders

मध्य प्रदेश के शुजालपुर में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के दौरे को लेकर एसपी शाजापुर का एक आदेश बड़ी सुर्खियां बटोर रहा है। दरअसल सीएम शिवराज सिंह चौहान की सभा स्थल पर सुरक्षा के मद्देनजर चार सपेरों को तैनात किया गया है। ये आदेश मुख्य नगरपालिका अधिकारी शुजालपुर को दिया गया है।

सीएम की सुरक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट

बता दे 12 अप्रैल को होने वाले लाडली बहना सम्मेलन में सीएम शिवराज सिंह चौहान महिलाओं के बीच पहुंचेंगे। कार्यक्रम में करीब 1 लाख लोगों के शामिल होने की संभावना है। कार्यक्रम में सुरक्षा की दृष्टि से चार सपेरों की ड्यूटी लगाने का जिम्मा पुलिस अधीक्षक शाजापुर ने नगरपालिका शुजालपुर को दिया है। बदलते दौर में वन विभाग सपेरों द्वारा सांप पकड़ने को गैरकानूनी मानता है और देखते ही इन लोगों से सांप छुड़ाकर जंगल में छोड़े जाने के लिए कहता है। लेकिन वहीं अब मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के शुजालपुर दौरे में सुरक्षा के मद्देनजर चार सांप पकड़ने वालों को तैनात करना सवाल खड़े करता हैं।

कलेक्टर ने किया सभा स्थल का निरीक्षण

सोमवार को कलेक्टर किशोर कन्याल, एसपी एस यशपाल सिंह ने जनप्रतिनिधियों व भाजपा नेताओं के साथ सभा स्थल का दौरा किया। इसके बाद विश्राम ग्रह पर अधिकारियों ने जन प्रतिनिधियों के साथ बैठक भी की। नगर पालिका को सोमवार को ही पुलिस अधीक्षक की ओर से प्रेषित किया गया। इस पत्र में उल्लेख किया गया कि कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा की दृष्टि से चार सांप पकड़ने वालों की ड्यूटी नगर पालिका द्वारा लगाई जाए। साथ ही उनके दस्तावेज सत्यापन हेतु रक्षित निरीक्षक शाजापुर को उपलब्ध कराते हुए कार्यक्रम स्थल पर रिपोर्ट हेतु पाबंद करें।

सपेरों को तैनात करने के पीछे का कारण

शुजालपुर में जिस स्थान पर सीएम शिवराज सिंह चौहान की सभा होना है। वहां एक लाख लोगों के बैठने की व्यवस्था की जा रही है। जहां सभा स्थल बनाया गया। वहां खेत की जमीन है और फसल कटने के बाद यहां जहरीले जंतु निकलने की संभावना है। इसे देखते हुए प्रशासन ने सपेरों की व्यवस्था करने का निर्णय लिया है। इसी वजह से चार सांप पकड़ने वालों को सुरक्षा की दृष्टि के मद्देनजर तैनात करने के लिए कहा गया है।

चार स्थानों पर होगी पार्किंग व्यवस्था

शुजालपुर में 12 अप्रैल को होने वाली सभा के लिए चार अलग-अलग स्थानों पर पार्किंग व्यवस्था तय की गई है। हुगली कमलपुर मार्ग से होते हुए शुजालपुर आने वाले कालापीपल विधानसभा के लोगों व ग्रामीणों के लिए सभा स्थल के ठीक पीछे नरोला की तरफ वाले मार्ग पर वाहनों के लिए पार्किंग क्रमांक 4 निर्धारित की गई है। शुजालपुर पचोर रोड पर सिटी इलाके से बाहर होते ही धर्मस्य विभाग की भूमि पर पार्किंग क्रमांक 1 व उसके ठीक सामने रिक्त भूमि पर पार्किंग क्रमांक 2 में सभी वाहन खड़े करने की व्यवस्था होगी। ग्रामीणों व महिलाओं को लाने वाले यात्री बसों को खड़ा करने की व्यवस्था सभा स्थल के ठीक सामने पार्किंग क्रमांक 3 में की गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+