Bhopal News: राजधानी में 24 घंटे में चार लोगों की हार्ट अटैक से हुई मौत, सर्दी में बढ़े मरीज
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित पूरे प्रदेश में मौसम में बदलाव आने के बाद कई बीमारियां बढ़ने लगी है। सर्दी खांसी के साथ हार्ट अटैक के मरीजों की संख्या भी बढ़ रही है। पिछले 10 दिन में तापमान में कमी आने से दिन में धूप और सुबह शाम ठंड का एहसास होने लगा है। इसे हर दिन करीब 50 लोगों को हार्ट अटैक हो रहा है।
भोपाल शहर में ठंड बढ़ने के साथ ही अब हार्ट अटैक के मामले भी बढ़ने लगे बीते 24 घंटे में कमला नगर मिश्र कटारा हिल्स और हनुमानगंज थाना क्षेत्र में हार्ट अटैक से मौत होने के मामले सामने आए है। शहर के सबसे बड़े सरकारी हमीदिया अस्पताल में हार्ट अटैक के मरीजो की संख्या बढ़ी है।

इसकी बानगी इस तरह देखी जा सकती है कि जब हमीदिया अस्पताल में भर्ती एक हार्ट पेशेंट को 99% ब्लॉकेज होने के बाद भी एंजियोप्लास्टी के लिए 20 दिन से इंतजार करना पड़ रहा है। ड्रग स्टोर से एंजियोप्लास्टी के लिए जरूरी सामान नहीं मिलने के कारण यह हालत बना रहे हैं। कार्डियोलॉजी डिपार्टमेंट ने अधीक्षक और डीन कार्यालय को कई पत्र लिखे, लेकिन जिम्मेदारों का ओर ध्यान नहीं है।
अचानक बढ़ी मरीजों की संख्या
हमीदिया के कार्डियोलॉजी में ही हर दिन करीब 10 मैरिज हार्ट अटैक के भर्ती हो रहे हैं। निजी अस्पतालों में भी हार्ट अटैक के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। सर्दी होने से बीपी बढ़ने की समस्या भी सामने आने लगी। ऐसे मरीजों की संख्या भी अस्पतालों में बड़ी है।
बीपी बढ़ने की समस्या भी बढ़ी
घबराहट के साथ ही छाती में दर्द होना, सांस लेने में तकलीफ आना, पसीना आना, यह सभी लक्षण हार्ट अटैक के होते हैं। ऐसे में लोगों को तुरंत डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए बीपी चेक और इसीजी लेनी चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications