पूर्व आईएएस की बहू बोली पति नपुंसक, ससुर बनाना चाहता था फिजिकल रिलेशन

भोपाल में DIG और IG से शिकायत में रिटायर्ड IAS अधिकारी की बहू ने आरोप लगाया कि पति अक्षम हैं,और ससुर ने फिजिकल रिलेशन बनाने की कोशिश की। साथ ही दहेज प्रताड़ना का भी आरोप लगाया हैं।

भोपाल, 8 मई। राजधानी में आईजी और डीआईजी से पूर्व रिटायर्ड आईएएस अधिकारी की बहू ने शिकायत की है। पीड़िता ने शिकायत में रिटायर्ड आईएएस अधिकारी की पत्नी और बेटे पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने बंधक बनाकर मारपीट करने के गंभीर आरोप लगाए। इतना ही नहीं पीड़िता ने यह आरोप भी लगाया है कि रिटायर्ड IAS (ससुर) ने उसके साथ फिजिकल संबंध बनाने की कोशिश की।

रिटायर्ड IAS अधिकारी की बहू

पीड़िता ने बताया कि उसकी शादी 24 नवंबर 2021 को रिटायर्ड आईएएस के बेटे से भोपाल की सयाजी होटल में हुई थी। पति शारीरिक रूप से अक्षम है, ये बात मुझसे छुपाई गई। शादी के दूसरे दिन ही पति ने लात मारकर कमरे से निकाल दिया। मैं रोने लगी तो ससुर पास आए और बोले मेरे साथ कमरे में चलो। मैं सब ठीक कर दूंगा। ससुर ने मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश की। जब मना किया तो मेरे साथ मारपीट की और चरित्र लांछन लगाना शुरू कर दिया। शिकायत जब पति से की, तो उसने भी अपने पिता का ही साथ दिया।

शादी हो जाने के दो दिन बाद ही ससुराल वाले मुझसे ₹7 लाख नगद और फॉर्च्यूनर गाड़ी की मांग करने लगे। रोजाना मारपीट की जाने लगी और खाना भी नहीं देते थे। कभी मिलता भी था तो वह बासा या बचा हुआ होता था। मैंने अपने मायके में दहेज मांगने वाली बात बताई। भाई सतना से भोपाल मेरे ससुराल आया। शादी को 13 ही दिन हुए थे। मुझे भाई के साथ वापस भेज दिया गया। मैं मायके आ गई। उसके बाद से ससुराल वालों ने बात करना बंद कर दिया।

सयाजी होटल में हुई थी शादी

पूरे मामले पर सतना एसपी का बयान

सतना के एसपी धर्मवीर सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। दोनों पक्षों के अपने-अपने आरोप हैं। पीड़िता का आरोप दहेज प्रताड़ना शारीरिक एवं मानसिक शोषण से संबंधित है। पीड़िता ने अपने पति को शारीरिक रूप से वैवाहिक जीवन के लिए अक्षम भी बताया है। सतना के मान भी परिवार परामर्श केंद्र में भी काउंसलिंग चल रही है। फैमिली कोर्ट का आदेश मंगवाया गया है। उसका ध्यान करके आगे की कार्रवाई की जाएगी।

एसपी ने बताया कि ससुराल वालों का कहना है कि पीड़िता ने जितने भी आरोप लगाए, सब झूठ हैं। ससुराल वालों का तर्क है कि शादी में खर्चा उन्होंने किया था, ऐसे में दहेज वे क्यों मांगेंगे। रिटायर्ड आईएएस का ये भी आरोप है कि उनका बेटा जब काउंसलिंग के लिए मैहर आया तो पीड़िता के परिवार वालों ने गुंडे भेज दिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+