MP की पूर्व CM उमा भारती का दर्द छलका, बोलीं-'मैं सरकार बनाती हूं, फिर कोई और सरकार चलाता है'

छतरपुर, 21 फरवरी। मुख्यमंत्री की कुर्सी कोई राजनेता नहीं छोड़ना चाहता। परिस्थितिवश कुर्सी छोड़नी पड़े तो गाहे-बगाहे दर्द छलक ही पड़ता है। ऐसा ही मध्य प्रदेश की पूर्व सीएम उमा भारती के साथ हुआ है। करीब दो दशक पहले उमा भारती को महज सालभर के भीतर ही उमा भारती को मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़नी पड़ी थी। इसके बाद दुबारा सीएम बनने का मौका नहीं मिला। उमा भारती का अब दर्द छलका है।

Uma Bharati

मध्य प्रदेश के छतरपुर में आयोजित नागरिक स्वागत समारोह में उमा भारती ने कहा कि 'मैं सरकार बनाती हूं, फिर कोई और सरकार चलाता है। जब ललितपुर-सिंगरौली रेल परियोजना की आधारशिला रखी गई थी, तब राज्य में कांग्रेस की सरकार थी। इसलिए न तो कांग्रेस ने उनका नाम लिया और न ही भाजपा ने। अब अगर केन-बेतवा लिंक परियोजना की आधारशिला रखी जाएगी तो उन्हें प्रोटोकॉल के तहत मंच पर जगह भी नहीं मिलेगी, क्योंकि वह न तो सांसद हैं और न ही विधायक हैं।'

उमा भारती ने मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2024 में चुनाव लड़ने के संकेत भी दिए हैं, उन्होंने कहा कि उनकी तरफ से कभी भी चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान नहीं किया गया। उन्होंने सिर्फ 2019 का चुनाव नहीं लड़ने को कहा था। जब उनसे पूछा गया कि वह 2024 में चुनाव कहां से लड़ेंगी, तो उन्होंने इस सवाल से परहेज किया।

दरअसल, मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2003 में भाजपा ने उमा भारती के नेतृत्व में चुनाव लड़ा। भाजपा ने दिग्विजय सिंह की सरकार को उखाड़ फेंका और दो-तिहाई सीटों पर कब्जा कर लिया। उमा भारती सीएम बनीं, लेकिन एक साल बाद ही कर्नाटक में एक पुराने मामले में कोर्ट ने उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी कर दिया। इसकी वजह से उमा भारती को राजनीतिक दबाव के चलते सीएम की कुर्सी छोड़नी पड़ी थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+