MP News: बीमारियां आचार संहिता देखकर नहीं आती, CM सहायता आचार संहिता से मुक्त हो- पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव

भाजपा के वरिष्ठ विधायक और पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव ने चुनाव आयोग को पत्र लिखकर कहा की बीमारियां आचार संहिता देखकर नहीं आती इसलिए सीएम स्वेच्छानुदान आचार संहिता से मुक्त रखा जाए।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन को पत्र लिखकर रैली विधानसभा के भाजपा विधायक गोपाल भार्गव ने कहा कि मध्य प्रदेश में आम चुनाव 2024 की आचार संहिता लागू हो जाने के कारण मुख्यमंत्री आर्थिक सहायता ( स्वेच्छानुदान) स्वीकृत की प्रक्रिया पिछले तीन दिनों से बंद हो गई है।

For diseases CM assistance should be free from code of conduct former minister Gopal Bhargava

इस कारण बहुत से जरूरतमंद लोग इलाज के लिए आर्थिक सहायता पाने के लिए भटक रहे हैं। उनके विधानसभा क्षेत्र के नागरिक भी इसके कारण परेशान है। भार्गव ने कहा की बीमारियां आचार संहिता देखकर नहीं आती है इसलिए यदि मुख्यमंत्री सुरक्षा अनुदान की स्वीकृति को आदर्श आचार संहिता में प्रतिबंधित किया गया तो मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए से प्रतिबंध से मुक्त करने का कष्ट करें। यदि प्रतिबंध नहीं किया गया तो मध्य प्रदेश शासन को इस संबंध में तत्काल दिशा निर्देश जारी करने का कष्ट करें।

गंभीर बीमारियों के इलाज में होती है मदद

भार्गव ने कहा कि मुख्यमंत्री स्वेच्छा नुदान से सिर्फ गंभीर बीमारियों के इलाज हेतु ही सहायता राशि स्वीकृत की जाती है तथा स्वीकृति राशि अस्पताल द्वारा मरीज को दिए गए इलाज के अनुमानित प्राक्कलन आधार पर अस्पताल के खाते में ट्रांसफर की जाती है ना कि बीमार व्यक्ति के खाते में इसलिए आम नागरिकों, बीमारी की मदद के लिए मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए बीमारी के इलाज के लिए सीएम स्वेच्छानुदान को आचार संहिता के प्रबंध से मुक्त करने का कष्ट करें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+