सरकारी नौकरी का झांसा देकर साढ़े ₹3 की ठगी, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन का थमाया फर्जी नियुक्ति पत्र

Bhopal News: बागसेवनिया थाना क्षेत्र में एक जालसाज ने बेरोजगार युवती को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन में सरकारी नौकरी लगवाने का झांसा देकर ठगी का शिकार बना लिया। आरोपी नियुक्ति से साढ़े ₹3 लाख लेने के बाद फर्जी नियुक्ति पत्र थमा दिया।

जालसाजी का पता चलने पर फरियाद या ने आरोपी से पैसा वापस मांगा तो वह आनाकानी करने लगा इस पर युवती ने पुलिस में शिकायत की थी जिसकी जांच के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। फिलहाल आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

For ₹ 3.50 on pretext of government job, handed over fake appointment letter of National Health Mission

एसआई कुंवर सिंह ने बताया कि रामपुर जबलपुर की रहने वाली आरती तिवारी 30 साल की है और बेरोजगार है। इसी दौरान सुरेंद्र पैलेस बागसेवनिया पर उसकी जान पहचान विदिशा के रहने वाले प्रॉपर्टी डीलर सुनील शर्मा से हुई थी। सुनील ने आरती को बताया कि उसकी राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन में अच्छी जान पहचान है। वे उसकी सरकारी नौकरी लगवा देगा इस पर आरती आरोपी के झांसे में आ गई। आरोपी ने नौकरी लगवाने के नाम पर साढ़े ₹3 लाख अपने खाते में जमा करा लिए। इसके बाद आरोपी सुनील शर्मा ने युक्ति को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन का फर्जी नियुक्ति पत्र दे दिया और कहा कि तुम्हारी नौकरी लग गई है।

पता चला वर्तमान में किसी भी पद पर नहीं निकली वैकेंसी

जब युवती ने अपने भाई की मदद से पता कर आया तो उन्हें जानकारी मिली कि वर्तमान में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन में किसी भी पद के लिए भर्ती नहीं निकली है इसके बाद उन्हें पता चला कि आरोपी सुनील शर्मा ने उन्हें फर्जी नियुक्ति पत्र दिया है फरियादी के साढ़े तीन लाख रुपये मांगने पर भी आजकल मैं पैसा लौटाने की बात करता रहा इसके बाद आनाकानी शुरू कर दी और धमकी देने लगा तंग आकर आरती तिवारी ने पुलिस में लिखित शिकायत की थी। जिसकी जांच के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी, कुटरचित दस्तावेज तैयार करने समेत अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार करेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+