MP कांग्रेस में पहली बार ऐसे बने हालात, दिग्गी-नाथ की अनुपस्थिति में PCC चीफ जीतू पटवारी ने संभाला पदभार
MP Congress News: मध्य प्रदेश कांग्रेस में दिग्गज नेता नाथ और सिंह को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। दरअसल, लगभग चार दशक बाद ऐसा देखने को मिला, जब कोई प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अपना परिवार ग्रहण करने पीसीसी गया और नाथ व दिग्विजय सिंह जैसे दोनों दिग्गज नेता इस मौके पर उपस्थित नहीं हुए।
दोनों ही नेता ने राजधानी भोपाल में स्थित प्रदेश कांग्रेस कार्यालय से दूरी बना ली। बता दे मंगलवार को जीतू पटवारी ने प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष पद का पदभार ग्रहण किया इस मौके पर सैकड़ो की संख्या में कांग्रेस के बड़े नेता एक साथ दिखाई दिए। लेकिन चर्चा दिग्विजय सिंह और कमलनाथ को लेकर हो रही थी।

कांग्रेस में चार दशक बाद कमलनाथ और दिग्विजय सिंह युग को समाप्त करते हुए नई पीढ़ी के जीतू पटवारी को प्रदेश कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया गया है। कमलनाथ के बिना इस्तीफा दिए हुए, उन्हें पीसीसी चीफ के पद से हटाकर जीतू पटवारी को पद की जिम्मेदारी दी गई है। दरअसल, जीतू पटवारी राहुल गांधी के खास माने जाते हैं और जब भी राहुल गांधी मध्य प्रदेश आते हैं तो जीतू पटवारी से उनकी वन टू वन चर्चा होती है।
नाथ ने तोड़ दी परंपरा
कमलनाथ ने जीतू पटवारी के अध्यक्ष पद का प्रभार लेने के दौरान कांग्रेस की परंपरा को तोड़ दिया है। कांग्रेस में परंपरा रही है कि निवृत्तमान अध्यक्ष नए अध्यक्ष के पदभार ग्रहण में मौजूद रहते हैं लेकिन इस बार ऐसा नहीं हो रहा है। मंगलवार को कमलनाथ प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में मौजूद नहीं रहे। जबकि कमलनाथ ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष का प्रभार लिया था तब उनके साथ निवृत्तमान अध्यक्ष अरुण यादव साथ में थे। ऐसे ही अरुण यादव के साथ हुआ था। जब वे कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष बने थे, तब कांतिलाल भूरिया भी उनके साथ थे।












Click it and Unblock the Notifications