Kamal nath सरकार बनने से पहले भी लगी थी सतपुड़ा भवन में आग, तब क्या कुछ हुआ था नुकसान, जानिए?
सतपुड़ा भवन में आग लगी है, इससे पहले 25 जून 2012 को आग लगी थी, वहीं 14 दिसंबर 2018 को भी सतपुड़ा भवन में भीषण आग लगी थी। तब भी आग से यहां के कई गोपनीय दस्तावेज जलकर खाक हो गए थे।
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में उस वक्त हड़कंप मच गया था, जब सतपुड़ा भवन की बिल्डिंग में आग लग गई थी। सतपुड़ा भवन की बिल्डिंग में आग लगने का घटनाक्रम दोपहर 4 बजे के आसपास घटित हुआ था। तीसरी मंजिल से शुरू हुई आग छठी मंजिल तक पहुंच गई थी, जहां आग बुझाने के लिए अब एयरफोर्स से मदद मांगी गई है।
जानकारी के मुताबिक सतपुड़ा भवन में इससे पहले 25 जून 2012 को आग लगी थी, तब इस फ्लोर पर तकनीकी शिक्षा विभाग का ऑफिस था, तब आग शॉट सर्किट के चलते लगी थी। 14 दिसंबर 2018 को भी सतपुड़ा भवन में भीषण आग लगी थी। तब भी आग से यहां के कई गोपनीय दस्तावेज जलकर खाक हो गए थे। उस समय प्रदेश में चुनाव हुए थे और कांग्रेस जीतकर आई थी, आग लगने के कुछ दिनों बाद कमलनाथ ने बतौर मुख्यमंत्री शपथ ग्रहण की थी।

कुछ इस तरह हुआ घटनाक्रम
Recommended Video
सतपुड़ा भवन में आग लगने का घटनाक्रम दोपहर लगभग 4 बजे के आसपास घटित हुआ, जब अचानक तीसरी मंजिल पर आग लग गई। आग इतनी विकराल थी की तीसरी मंजिल पर लगी आग छठी मंजिल तक पहुंच गई। वहीं सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची, और आग बुझाने का काम शुरू किया। उधर, घटनाक्रम की जानकारी लगते ही सीएम शिवराज सिंह चौहान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से चर्चा की है, जहां उन्होंने दोनों ही नेताओं को आग लगने की घटनाक्रम की जानकारी देते हुए जरूर मदद की मांग की है।
आग लगने की जांच के दिए आदेश
जानकारी के मुताबिक आग शॉर्ट सर्किट के चलते लगी होना बताया जा रहा है, जहां ऐसी के कंप्रेसर में ब्लास्ट होने के चलते सतपुड़ा भवन में आग लग गई। बताया जा रहा है कि, पूरे ऑफिस में लगभग 30 से ज्यादा एसी कंप्रेसर ब्लास्ट हुए हैं, जिसके चलते आग लगी है। सीएम शिवराज ने आग लगने की जांच के लिए 4 सदस्य जांच कमेटी बनाई है। वहीं आग लगने की सूचना मिलते ही गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा और चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग मौके पर पहुंचे हैं। दोनों ही मंत्रियों ने घटनास्थल स्थल का जायजा लेते हुए महत्त्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए हैं।
ये भी पढ़े- Bhopal News: मध्य प्रदेश की राजधानी के सतपुड़ा भवन में लगी भीषण आग, कई विभागों की फाइल जलकर हुई खाक









Click it and Unblock the Notifications