Bhopal News: मध्य प्रदेश की राजधानी के सतपुड़ा भवन में लगी भीषण आग, कई विभागों की फाइल जलकर हुई खाक
राजधानी में सतपुड़ा भवन में भीषण आग लगी। तीन फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पंहुच कर आग बुझा रही है। वहीं बिल्डिंग में अन्य ऑफिस के कर्मचारी दहशत में आकर बिल्डिंग से बाहर निकल गए।
Bhopal Satpura building Fire News: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के सतपुड़ा भवन में सोमवार शाम को भीषण आग लग गई। आग लगने की सूचना मिलते ही मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम पहुंच गई और आग को बुझाने का प्रयास कर रही है। जानकारी के अनुसार सतपुड़ा के तीसरे माले पर आदिम जाति विकास परियोजना के कार्यालय में शाम के समय भीषण आग लग गई।
बताया जा रहा है कि बिल्डिंग में लगे AC के आउटडोर में आग लगने से ये आग तेजी से पूरे माले में फैल गई। फिलहाल अभी आग के कारणों की पुष्टि नहीं हो हुई है। मौके पर फायर ब्रिगेड की 3 गाड़ियां पहुंचकर आग को बुझाने का प्रयास कर रही है। कुछ देर में आग लपटे तेजी से पूरी बिल्डिंग में फैल गई थी।

कई सरकारी फाइलें हुई खाक
सूत्रों की माने तो सतपुड़ा भवन के आदिम जाति विकास परियोजना कार्यालय में आग लगने से स्वास्थ्य विभाग के संचनालय के कई दस्तावेज जलकर खाक हो गए। बता दे मध्यप्रदेश शासन सचिवालय वल्लभ भवन के पास ही सतपुड़ा भवन है। एक भवन में प्रदेश के अधिकांश विभागों के संचनालय हैं, जहां आग लगी है उसी जगह में मध्यप्रदेश स्वास्थ्य संचनालय की कई शाखाएं संचालित होती हैं। सतपुड़ा भवन की सुरक्षा व्यवस्था संभाल रहे अधिकारियों ने बताया कि शाम को 4 बजे तीसरे माले में अचानक से आग की लपटें दिखाई दी। इसके बाद अचानक पूरा भवन खाली करा लिया गया।
सतपुड़ा भवन में मौजूद सभी अधिकारी कर्मचारी भवन के बाहर आ गए पूरा भवन खाली हो गया सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम घटनास्थल पर पहुंची और आग को बुझाने का प्रयास जारी है काफी मशक्कत के बाद आग की लपटों पर काबू पाया गया। आग से किसी तरह की जनहानि नहीं हुई, लेकिन कई महत्वपूर्ण दस्तावेज जलकर खाक हो गए।
पहले भी लग चुकी है आग
ऐसा पहली बार नहीं है जब भोपाल में स्टेज संचनालय में आग लगी हो इससे पहले 14 दिसंबर 2018 को भी सतपुड़ा भवन में आग लगी थी, तब भी आग लगने की घटना पर सवाल खड़े हुए थे। तब भी आग से यहां के कई गोपनीय दस्तावेज जलकर खाक हो गए थे। वहीं कांग्रेस चुनाव जीत कर आई थी। 17 दिसंबर को कमलनाथ को मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेनी थी, लेकिन उसके 3 दिन पहले ही कई सरकारी दस्तावेज जलकर खाक हो गए थे। इसके बाद संचालन में लगी आग पर कई तरह के सवाल खड़े हुए थे।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार को घेरना किया शुरू
जबलपुर में कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी की रैली के बाद राजधानी के सतपुड़ा भवन में लगी आग को लेकर कांग्रेस नेताओं ने सोशल मीडिया पर बयानबाजी शुरू कर दी है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आग लगने की घटना पर तंज कसना शुरू कर दिया है। पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने लिखा कि भोपाल सतपुड़ा भवन के स्वास्थ्य संचालनालय कार्यालय में आग! किसी भी राज्य मे चुनाव से पहले सरकारी रिकॉर्ड भवन मे अगर आग लग जाए तो समझो सरकार गई, गुनाह मिटा दिए गए। शिवराज जी और उनकी सरकार की, चला चली की बेला है।












Click it and Unblock the Notifications