फर्जी नियुक्ति पत्र लेकर एम्स पहुंचने वाले युवक पर हुई FIR, फर्जीवाड़े का खुलासा होते ही युवक हुआ बेहोश

Bhopal Aiims News: राजधानी भोपाल में लगातार फर्जी दस्तावेजों और धोखाधड़ी के मामले सामने आ रहे हैं। ऐसा ही एक मामला भोपाल एम्स से सामने आया है। जहां पर लैब टेक्नीशियन का फर्जी नियुक्ति पत्र लेकर डायरेक्टर के पास पहुंचे व्यक्ति के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। फर्जीवाड़े का खुलासा होते ही युवक बेहोश हो गया था इसलिए पुलिस ने उसे घर रवाना कर दिया।

पुलिस का कहना है कि जल्दी आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा पुलिस के अनुसार ऐम्स मेडिकल कॉलेज में विनीत कुमार चतुर्वेदी नामक व्यक्ति ने फर्जी नियुक्ति पत्र दिखाकर प्रबंधन से नियुक्ति मांगी। हैरानी की बात यह थी कि पत्र में एम्स के निदेशक के फर्जी हस्ताक्षर वकील भी लगी हुई थी।

FIR lodged against youth who reached AIIMS with fake appointment letter, youth fainted

प्रबंधन की जांच में पत्र फर्जी निकलने पर विनीत को मेडिकल कॉलेज बुलाया गया। जहां उससे पूछताछ व लिखित बयान भी लिए गए। इसके बाद प्रबंधन ने व्यक्ति को फर्जी पत्र के साथ परिसर में मौजूद पुलिस चौकी प्रभारी के हवाले कर दिया था, लेकिन वे इस दौरान बेहोश हो गया, इसलिए पुलिस ने उसे घर रवाना कर दिया। साथ ही मामले की शिकायत बागसेवनिया थाने में भी की गई हैं। इसके बाद पुलिस ने देर रात में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि उसके साथ किसी ने धोखाधड़ी की है, इसलिए पुलिस जल्द ही पूरे मामले का खुलासा करेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+