Bhopal news: पीड़ित के परिजनों में खौफ,कहा- जेल से बाहर आकर आरोपी लेंगे बदला, पुलिसकर्मियों पर गिर सकती है गाज

Bhopal Crime News: राजधानी भोपाल के टीला जमालपुरा से युवक का अपहरण कर उसके साथ मारपीट कर गले में बेल्ट बांध कर कुत्ते की तरह बर्ताव कर धर्मांतरण के लिए मजबूर करने वाले आरोपियों का खौफ अब भी बना हुआ है। पीड़ित के परिजनों को डरा रहे हैं कि आरोपी जेल से छूटने के बाद उनसे बदला जरूर लेंगे।

पीड़ित के भाई लकी रामचंदानी ने बताया कि आरोपियों का इलाके में ख्वाब दावे आए दिन किसी से भी मारपीट करते थे, गालियां देते थे, लोगों को परेशान करते थे। आम लोगों को परेशान करना उनकी आदत में शामिल हो गया था। विरोध करने वालों का हाल मेरे भाई की तरह ही होता था। उनसे इतना परेशान आ चुके थे कि पुराने मोहल्ले को छोड़ना पड़ा। अब हमें डर है कि भविष्य में जब भी आरोपी जेल से छूटेंगे वह बदला जरूर लेंगे।

Fear among family of victim Vijay in Tila Jamalpura, accused will revenge after coming out of jail

Recommended Video

    MP के Bhopal में युवक के गले में पट्टा डालने वालों पर कार्रवाई, 3 आरोपी गिरफ्तार | वनइंडिया हिंदी

    इस मामले के पीड़ित विजय रामचंदानी ने बताया कि घटना के अगले दिन से मोहम्मद समीर और फैजान ने कॉल करके वीडियो वकरने की धमकी देना शुरू कर दिया वीडियो वायरल नहीं करने के एवज में कभी ₹200 कभी ₹500 मांगना शुरू कर दिया मोहम्मद समीर और फैजान मुझसे अब तक करीब ₹10000 ले चुके हैं। मैं उनसे वीडियो मांगता रहा, लेकिन रुपए लेने के बाद भी उन्होंने वीडियो नहीं दिया।

    प्रताड़ना से परेशान होकर हिंदू परिवार ने कम दाम में बेचा था मकान

    पीड़ित युवक के परिजनों ने बताया कि गुंडों से परेशान होकर पुराना मोहल्ला छोड़ा था। मकान छोड़ने का काफी दुख था। पीड़ित के भाई ने बताया कि हमारे पिता की कैंसर से मृत्यु हो चुकी थी। घर पर विजय, मैं, मेरी मां और छोटा भाई है। ऐसे माहौल में रहने से बचने के लिए हमने 22 लाख रुपए का मकान मात्र 16 लाख रुपए में अपने करीबी रिश्तेदार को भेज दिया और लालघाटी चले गए। आरोपी मेरे भाई को जबरन मांस खाने के लिए मजबूर कर रहे थे।

    आरोपियों के परिजन आपस में भिड़े

    सोमवार देर शाम तीनों आरोपियों के घरों को तोड़ने जिला प्रशासन की टीम पहुंची। कार्रवाई के दौरान आरोपियों के परिजन पुलिस प्रशासन के सामने हंगामा करने लगे महिलाओं ने गले में फंदा लगाकर जान देने की कोशिश तक की। मौके पर मौजूद उनके परिजनों ने दुपट्टा खींच कर उन्हें ऐसा करने से रोक लिया। इसके बाद आरोपियों के परिजन आपस में एक दूसरे पर आरोप लगाकर झगड़ा करने लगे।

    भारी पुलिस बल तैनात

    टीला जमालपुरा इलाके में अतिक्रमण की कार्रवाई के बाद पुलिस ने माहौल को देखते हुए भारी बल तैनात किया हुआ है। दरअसल तीनों आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद उनके मददगार और परिजन थाने आकर खड़े हो गए थे वह पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठा रहे थे, जबकि थाना क्षेत्र के नामी बदमाश के परिजन को देखकर पुलिस ने अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर लिया था। इस कार्रवाई को लेकर पुलिस पूरी तरह से अलर्ट थी। आसपास के थाने हनुमानगंज कोहेफिजा, गौतम नगर और बैरागढ़ के थाना प्रभारी अपनी पुलिस बल लेकर थाने में तैनात थे।

    क्या है पूरा मामला?

    बता दे एमपी की राजधानी भोपाल में कुछ गुंडों की एक युवक के साथ क्रूरता का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था।जिसमें बदमाशों ने एक शख्स के साथ डॉगी जैसा सलूक किया। घातक फिल्म की तर्ज पर पीड़ित युवक को आरोपी बिलाल, फैजान, साहिल, समीर, मुफीद ने कुत्ता बनाया। उसके गले में जंजीर डाली फिर बेल्ट से उसे जान मारने की धमकी देते नजर आए।गुंडों की इस बर्बरता का वीडियो जब सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो हड़कंप मच गया। शुरू में तो टीला जमालपुरा थाना पुलिस इसे सामान्य मामला समझ रही थी। लेकिन जब गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने इसे देखा तो उन्होंने कमिश्नर को कड़े एक्शन के निर्देश दिए थे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+