पिता की आंखों के सामने बेटी ने तड़प-तड़पकर तोड़ा दम, दूसरी बेटी कोरोना के नाम पर परेशान

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजस्थानी भोपाल स्थित हमिदिया अस्पताल में चिकित्सकों की कथित लापरवाही काा मामला सामने आया है। यहां एक पिता की सामने इलाज के अभाव में उसकी बेटी ने तड़प तड़पकर दम तोड़​​ दिया जबकि दूसरी बेटी के इलाज में भी लापरवाही बरते जाने का आरोप है।

Father alleges: daughter dies due to lack of treatment in Hamidia Hospital Bhopal

जानकारी के अनुसार नरेंद्र गहलोत ने मीडिया से बातचीत में बताया वह अपनी 16 साल की बेटी शिवानी और 17 साल की बेटी पायल की तबीयत खराब होने पर उन्हें भोपाल के हमिदिया अस्पताल लेकर आया था। यहां चिकित्सकों ने​ शिवानी को मेडिकल वार्ड एक में भर्ती कर लिया जबकि दूसरी बेटी पायल को कोरोना पॉजिटिव बताकर कोविड-19 वार्ड में भर्ती कर लिया। पिता नरेंद्र गहलोत का आरोप है कि वह चिकित्सकों को कहता रहा कि उसकी बेटी को कोरोना नहीं है। इसके बावजूद उसकी एक नहीं सुनी गई।

उधर, मेडिकल वार्ड नंबर एक में भर्ती बेटी शिवानी ने इलाज के अभाव में तड़प तड़पकर दम तोड़ दिया जबकि दूसरे दिन डॉक्टरों ने पायल की कोरोना रिपोर्ट को भी नेगेटिव बता दिया। पिता का आरोप है कि पूरे मामले की जांच होनी चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+