MP News: विरोध प्रदर्शन के लिए कर्नाटक से दिल्ली जा रहे किसानों को भोपाल पुलिस ने हिरासत में लिया

Farmers protest 2.0 मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में पुलिस ने कर्नाटक से दिल्ली जा रहे किसानों को हिरासत में ले लिया है। आंदोलन में शामिल होने निकले किसान ट्रेन में यह कहकर बैठे थे कि वे अयोध्या जा रहे हैं।

इसी बीच इंटेलिजेंस से मिली जानकारी के आधार पर मध्य प्रदेश पुलिस ने उसे देर रात भोपाल स्टेशन पर उतार लिया हैं।

Bhopal police caught the farmers

दरअसल, 13 फरवरी से राजधानी नई दिल्ली में किसानों का आंदोलन चल रहा है। ऐसे में कर्नाटक एक्सप्रेस से राष्ट्रीय राजधानी के लिए रवाना हो रहे किसानों को भोपाल रेलवे स्टेशन पर रोक दिया गया‌। पुलिस ने करीब 70 किसानों को भोपाल रेलवे स्टेशन पर उतार दिया और पास के चांदबढ़ क्षेत्र के एक मैरिज हॉल में रखा।

भोपाल पुलिस के डीसीपी जोन-1 जानकारी अनुसार नई दिल्ली में प्रदर्शनकारियों के प्रदर्शन और आवाजाही पर लगी रोक को ध्यान में रखते हुए कर्नाटक के कुछ प्रदर्शनकारियों को भोपाल रेलवे स्टेशन पर विनम्रतापूर्वक रोका गया है। इस दौरान कोई अनुचित व्यवहार या बल प्रयोग नहीं हुआ। सभी प्रदर्शनकारी सुरक्षित हैं और उन्हें जरूरी सुविधा उपलब्ध कराई जा रही हैं।

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने एक्स पर पोस्ट करते हुए भोपाल पुलिस की इस कार्रवाई की निंदा की है। इसके साथ ही उन्होंने किसानों की तत्काल रिहाई की मांग की है। ताकि वे दिल्ली प्रदर्शन में भाग ले सकें् सिद्धारमैया ने कहा कि किसानों को गिरफ्तार करके और डराकर उनके संघर्ष को दबाया नहीं जा सकता। इस तरह के दमन से और अधिक किसान सड़कों पर आ सकते हैं। लेकिन धरती के बेटे-बेटियों का संघर्ष नहीं रुकेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+