Bhopal News: आबकारी विभाग ने दबिश देकर नामी फरार तस्कर को धर दबोचा, जानिए कौन है विक्की सरदार
राजधानी भोपाल में आबकारी विभाग लगातार नशे के खिलाफ एक्शन एक्शन में नजर आ रहा है। यही वजह है कि पिछले कई दिनों से विभाग नशे के कारोबार से जुड़े अपराधियों पर लगातार ताबड़तोड़ कार्रवाई कर रहा है। इसी क्रम में आबकारी पुलिस ने छोला थाना इलाके के नामी तस्कर विक्की सरदार को गिरफ्तार किया है
आबकारी विभाग से मिली जानकारी के अनुसार अपराधी विक्की सरदार उर्फ कालू सरदार शराब का अवैध कारोबार करता था। ये अपराधी भोपाल के कैची छोला, छोला मंदिर हमीदिया रोड, अशोका गार्डन और रेलवे स्टेशन सहित पुराने भोपाल में अवैध मदिरा सप्लाई करता था।

आबकारी विभाग इसे पकड़ने के लिए कई दिनों से सर्चिंग कर रहा था । विभाग द्वारा कड़ी नजर रखने पर मुखबिर से सूचना मिली कि अपराधी विक्की सरदार कैंची छोला के आसपास घूम रहा है। इसके बाद आबकारी कंट्रोलर आरजी भदौरिया के नेतृत्व में टीम गठित की गई और कैची छोला में दबिश देकर विक्की सरदार को पकड़ा गया। पुलिस को देखते ही उसने भागने का प्रयास किया, लेकिन आबकारी की ने टीम ने उसका पीछा किया और काफी मशक्कत के बाद घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल उसे पुलिस की अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।
आबकारी विभाग ने 12 जून 2024 को कैची छोला से विक्की सरदार के पास से 8 पेटी देशी शराब बरामद की थी। जिसके बाद उसे पर मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1)(2) के तहत व्रत प्रभारी रमेश अहिरवार द्वारा प्रकरण कायम किया गया था। आरोपी तब से फरार था।
उक्त लगातार कार्यवाहियों से शराब तस्करों पर शिकंजा कसता जा रहा है। कार्रवाई में जिले का कार्यपालिक बल व मुख्य आरक्षक,आरक्षक शामिल रहे। आबकारी आयुक्त भोपाल दीपम रायचूरा ने बताया कि अवैध मदिरा के विरुद्ध विशेष अभियान में इस तरह की बड़ी व कडी कार्रवाई निरन्तर जारी रहेगी।












Click it and Unblock the Notifications