मध्यप्रदेश भाजपा नेता का दर्द : 'पार्टी ने पुराने कपड़ों की तरह टांग दिया खूंटी पर, मान लिया स्वर्गवासी'

Bhopal News, भोपाल। मशहूर शायर मंज़र लखनवी का एक शेर है...दर्द हो दिल में तो दवा कीजे, और जो दिल ही न हो तो क्या कीजे। ये हकीकत है मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के वरिष्ठ भाजपा नेताओं की। दिल अभी तक पार्टी से जुड़ा है और, पार्टी उनको वरिष्ठ मानकर किनारा कर चुकी है। लिहाजा, अंदर की कसक होठों तक आ जाती है। ये पूर्व सांसद रघुनंदन शर्मा का दर्द है। उनका आरोप है पुराने कपड़ों की तरह उन्हें खूंटी पर टांग दिया गया है जबकि, कुछ ने तो उन्हें स्वर्गवासी तक मान लिया है।

BJP office madhya pradesh

दरअसल, लोकसभा चुनाव 2019 को लेकर मध्य प्रदेश बीजेपी तैयारियों में जुटी हुई है। बड़ी संख्या में भाजपा नेता और कार्यकर्ता पीएम नरेंद्र मोदी के मैं भी चौकीदार हूं अभियान में शामिल हुए। उनकी बातों को सुना। दूसरी तरफ कई वरिष्ठ बीजेपी नेताओं को आमंत्रण तक नहीं मिला। लिहाजा उनका दर्द सामने आ गया।

बड़ी बात ये है कि आम चुनाव 2019 में भोपाल लोकसभा सीट से कांग्रेस ने पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह को मैदान में उतारा है। दूसरी तरफ बीजेपी से अभी तक कोई नाम सामने नहीं आया है। इस हालात में बीजेपी के पूर्व सांसद का बयान पार्टी की मुश्किलें जरूर बढ़ा सकता है।

पार्टी की जीत की करते हैं कामना

भाजपा के वरिष्ठ नेता रघुनन्दन शर्मा से जब मीडिया ने पूछा कि क्या आप भोपाल लोकसभा सीट से दावेदारी कर रहे हैं, तो उनका दर्द सामने आ गया है। उन्होंने कहा कि भाजपा में हम तो स्वर्गवासी हो गए। वरिष्ठ नेताओं को पुराने कपड़ों की तरह खूंटी पर टांग दिया गया है। पार्टी ने भले ही हमें स्वर्गवासी समझ लिया हो, पर हम स्वर्ग से भी द्रष्टा के रूप में यही कामना करते हैं कि पार्टी प्रदेश में सभी सीट जीते।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+