Bhopal News: प्रेमिका मिलने नहीं पहुंची तो इंजीनियरिंग छात्र ने दी जान, जांच में जुटी भोपाल पुलिस
भोपाल में प्रेमिका को बुलाने पर मिलने नहीं आने से दुखी होकर 22 वर्षीय इंजरिंग छात्र ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।

Bhopal Latest News: राजधानी भोपाल में एक इंजीनियरिंग छात्र के खुदकुशी करने का मामला सामने आया है। पिपलानी थाना क्षेत्र में प्रेमिका के मिलने नहीं आने से दुखी होकर 22 वर्षीय युवक ने अपने रूम में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। इससे पहले उसने अपनी प्रेमिका को कॉल कर जान देने की बात कही थी सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव बरामद कर पीएम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा।
एएसआई कौशलेंद्र सिंह सिंह ने बताया कि शहडोल का रहने वाला निशांत पटेल पुत्र राजन पटेल 22 साल का था। वह भोपाल में इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने के लिए आया हुआ था और छत्रसाल नगर में किराए के मकान में रह रहा था। मृतक छात्र निशांत रायसेन रोड स्थित एक कॉलेज से बीटेक प्रथम वर्ष की पढ़ाई कर रहा था।
कॉलेज में पढ़ाई के दौरान हुआ प्रेम प्रसंग
निशांत के दोस्तों ने बताया कि कॉलेज में पढ़ाई के दौरान निशांत की दोस्ती क्लास में पढ़ने वाली छात्रा से हो गई थी। निशांत छात्रा को हद से ज्यादा प्यार करता था। दोनों की मोबाइल पर जमकर बातचीत होती थी, कल निशांत ने लड़की को मिलने के लिए बुलाया था, लेकिन वह मिलने के लिए नहीं आ सकी। जिसके बाद निशांत बेचैन हो गया और बार-बार लड़की को कॉल करने लगा। लेकिन लड़की ने मिलने से मना कर दिया।
मिलने नहीं आने पर दी थी खुदकुशी की धमकी
पुलिस की जांच में प्रथम दृष्टया पाया गया कि मृतक छात्र निशांत ने युवती से मिलने के लिए उसे बार-बार कॉल किया, लेकिन वह मिलने के लिए नहीं आ सकी। काफी मनाने पर भी लड़की ने आने से इंकार कर दिया तो नाराज निशांत ने युवती को कॉल कर बताया कि वह अपनी जान दे रहा है। इसके अगले दिन वो रूम में फांसी पर लटका मिला। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications