Bhopal: रेलवे स्टेशन पर दिखाई दिया रुद्राक्ष उत्सव का असर, स्पेशल ट्रेन चलाने के बावजूद भीड़ कम नहीं हुई
डीआरएम सौरव बंदोपाध्याय ने बताया कि भीड़ अधिक हो जाने पर भोपाल रेल मंडल ने शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात भोपाल स्टेशन से 2 स्पेशल ट्रेनें भी चलाई थी।

मध्यप्रदेश के सीहोर जिले में स्थित कुबेरेश्वर धाम में चल रहे रुद्राक्ष उत्सव के कारण भोपाल में रेलवे स्टेशन खचाखच भरा गए हैं। राजधानी के हबीबगंज और भोपाल रेलवे स्टेशन पूरी तरह यात्रियों से फुलो चुके हैं। रुद्राक्ष उत्सव में शामिल होने आए श्रद्धालुओं के अचानक बड़ी संख्या में रेलवे स्टेशन पर पहुंचने से रेलवे स्टेशन पर अव्यवस्था का माहौल बन गया। हालांकि भीड़ अधिक हो जाने पर भोपाल रेल मंडल ने शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात भोपाल स्टेशन से 2 स्पेशल ट्रेनें भी चलाई थी। पर ये ट्रेनें भोपाल से बैतूल और भुसावल के लिए रवाना हुई। जबकि यात्री अन्य राज्यों से भी बड़ी संख्या में आए हुए हैं। भोपाल रेल मंडल के डीआरएम सौरव बंदोपाध्याय ने बताया कि ज्यादा भीड़ को देखते हुए या निर्णय तुरंत लिया गया। बता दें कि भोपाल रेलवे स्टेशन पर आम दिनों की तुलना में 2 से 3 गुना तक भीड़ बढ़ गई है।
Recommended Video
600 से अधिक लोग हुए तो चल सकती है स्पेशल ट्रेन
डीआरएम सौरव बंदोपाध्याय ने बताया कि हमें पहले से पता नहीं होता कि श्रद्धालु जो वापस आ रहे हैं, वह किस रूट पर जाएंगे। जैसे कल कई जत्थे भोपाल पहुंचे। जिनकी संख्या 600 से अधिक थी तो हमने स्पेशल ट्रेन चलाई। शनिवार के लिए भी ट्रेन चलाने की तैयारी थी। मगर अभी तक ऐसे जत्थे मौजूद नहीं थे। आगे भी भीड़ बढ़ती है, तो उस तरह के निर्णय ले सकते हैं।
सभी रूट की ट्रेनें फुल
भोपाल से नई दिल्ली महाराष्ट्र उत्तर प्रदेश और पंजाब हरियाणा आदि की सभी ट्रेनें फुल बताई जा रही है इसमें मुख्य रूप से राजधानी, पंजाब मेल, मालवा, शताब्दी आदि में सीट्स मौजूद नहीं है। भोपाल स्टेशन के अधिकारियों ने बताया कि हमारे द्वारा यहां हेल्प डेस्क भी शुरू की गई है। किसी यात्री को अगर कोई दिक्कत है तो वह हेल्प डेक्स पर संपर्क कर मदद ले सकता हैं।
स्टेशन पर 50 से अधिक मामले उल्टी दस्त के
भोपाल रेलवे स्टेशन पर इमरजेंसी डॉक्टर धर्मेंद्र राय ने बताया कि आम दिनों की तुलना में इस बार भोपाल रेलवे स्टेशन पर अपने घर को जाने वाले यात्री उल्टी दस्त की बीमारी से खासा पीड़ित हैं। आम दिनों में यहां मरीज 5-10 की संख्या में आते है, लेकिन पिछले 3 दिनों से यहां पर 50 से अधिक मामले में उल्टी दस्त के आ चुके हैं इन सभी को उल्टी दस्त की समस्या देखी गई है संभवत कहा जा सकता है कि लोगों ने कुछ खाने पीने में गलत खा लिया,तभी ऐसा होता है।












Click it and Unblock the Notifications