Bhopal News: सर्दी का असर, बच्चे हो रहे निमोनिया के शिकार, चीन के माइक्रो प्लाज्मा निमोनिया को लेकर अलर्ट जारी
Bhopal News: राजधानी में बदलते मौसम के बीच सर्दी का असर देखने शुरू हो गया है दरअसल शहर में बच्चों में सर्दी जुकाम तेज बुखार और श्वसन संबंधी दिक्कत है देखने को मिल रही है। पिछले 48 घंटे में निमोनिया से ग्रस्त कई बच्चे गंभीर रूप से अस्पताल में भर्ती किए गए है।
राजधानी भोपाल के जयप्रकाश नारायण अस्पताल में इन दोनों शिशु रोग विभाग में बड़ी संख्या में मरीज पहुंच रहे हैं अस्पताल के शिशु रोग विशेषज्ञ का कहना है कि तापमान में हो रहे बदलाव के कारण बच्चे इसकी चपेट में आ रहे हैं। ओपीडी में मरीज की संख्या बीते सप्ताह 800 के 900 के बीच थी। लेकिन अब यह संख्या बढ़कर 1300 तक पहुंच गई है। कई बच्चों में पेट दर्द, उल्टी, दस्त की शिकायत भी मिल रही है।

जेपी अस्पताल के डॉ आरके श्रीवास्तव सिविल सर्जन ने जानकारी देते हुए बताया कि बच्चों के तेज बुखार गले में खराश आंखों में जलन आंख व नाक से पानी आना, मुंह लाल होना, चिड़चिड़ापन, सांस लेने में अवरोध, जीभ, होठ या शरीर नीला पड़ने के भी लक्षण देखे जा रहे हैं। देखा जाए तो ओपीडी में मौसमी बीमारियों से ग्रस्त होकर आने वाले 10 फ़ीसदी मरीज में निमोनिया पाया जाता है।
राहत की बात यह है कि बच्चे 4 से 6 दिन में ठीक हो रहे हैं। नवजात में ऐसे केस मिल रहे हैं, परिजन को सावधान रहने की जरूरत है। निमोनिया या अन्य मौसमी बीमारियों के केस लगातार सामने आ रहे हैं उनसे घबराने की जरूरत नहीं है। चीन में पाए गए माइक्रो प्लाज्मा निमोनिया को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। इस वायरस से निपटने के लिए सभी सुविधाएं मौजूद है।
सावधानी बरतें परिजन
- स्वास्थ्य खराब होने पर लक्षणों की अनदेखी नहीं करें तुरंत डॉक्टर को दिखाएं
- घरेलू उपचार के चक्कर में नहीं फंसे
- बच्चे के खानपान का पूरा ख्याल रखें
- बीमार बच्चों को दूसरे बच्चे से अलग रखें
- हरी सब्जी, फल खिलाए पानी खूब पिलाएं
- नवजात को मां का दूध पिलाएं












Click it and Unblock the Notifications