Bhopal Railway: क्रिसमस की छुट्टियों के चलते ट्रेनों में लंबी वेटिंग, प्लेन में करें बुकिंग, नहीं बढ़ा किराया
इस बार क्रिसमस की छुट्टियां व नए साल में घूमने जाने वाले या फिर वापस आने वालों को ट्रेन की लंबी बैटिंग से दो-चार होना पड़ सकता है। जिन पैसेंजर ने 2 महीने पहले रिजर्वेशन कराया था उनकी वेटिंग भी कंफर्म होना मुश्किल है।
दरअसल 24 दिसंबर से 5 जनवरी तक ट्रेनों के स्लीपर कोच से लेकर थर्ड और सेकंड एसी तक लंबी वेटिंग है। लंबी बैटिंग को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने कुछ रूटों पर स्पेशल ट्रेन चलाने व अतीरिक्त कोच लगाने का निर्णय लिया है, लेकिन यात्रियों को इन ट्रेनों में सफर के लिए अधिक किराया चुकाना पड़ेगा।

ट्रेनों में ऐसे वेटिंग के हालात
भोपाल से मुंबई रूट पर- इस रूट पर भोपाल से जाने वाली लगभग सभी ट्रेनों में 24 दिसंबर से 5 जनवरी तक 56 से लेकर ढाई सौ तक वेटिंग है। भोपाल से मुंबई जाने वाली ट्रेनों के थर्ड एसी में वेटिंग 50 से 75 और सेकंड एसी में 30 से 45 तक है।
भोपाल से चेन्नई
भोपाल से 8 से 12 ट्रेने चेन्नई व दक्षिण भारत जाती हैं। इनमें भी 24 दिसंबर से 5 जनवरी के बीच सीट उपलब्ध नहीं है। ट्रेनों में लंबी वेटिंग के साथ चेन्नई स्टेशन पर रिटेनिंग रूम फुल है। इन ट्रेनों में स्लीपर में 38, थर्ड एसी में 28 और सेकंड एसी में 17 वेटिंग है।
भोपाल से दिल्ली व जम्मू कश्मीर
राजधानी भोपाल से दिल्ली की ओर जाने वाली ट्रेनों में भी लंबी वेटिंग लिस्ट देखने को मिल रही है। साथी निजामुद्दीन स्टेशन के रिटायरिंग रूम फुल हो गए है। भोपाल से जम्मू तक जाने वाली मालवा एक्सप्रेस व पंजाब ट्रेन में लंबी वेटिंग है।
भोपाल से गोवा
गोवा जाने के लिए भोपाल से सीधी दो ट्रेन गोवा एक्सप्रेस वह मंगला एक्सप्रेस में लंबी वेटिंग की स्थिति देखने को मिल रही है।
न्यू ईयर पर हवाई सफर में लाभ उठाएं
राजा भोज इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर दिसंबर के आखिरी महीने में यह पहला मौका है जब नए साल का जश्न मनाने के लिए अलग-अलग डेस्टिनेशन पर जाने वाले यात्रियों को महंगे किराए का सामना नहीं करना पड़ रहा है। इंडिगो एयरलाइंस की ऑनलाइन बुकिंग में अभी भी समायोजित किराया प्रदर्शित किया जा रहा है जिससे यात्रियों में खासा उत्साह है भोपाल से गोवा जाने के लिए अभी 5000 के लगभग किराया लिया जा रहा है। इसके अलावा जयपुर दिल्ली मुंबई का किराया भी यथावत प्रदर्शित हो रहा है। केवल हैदराबाद की टिकट पहले की तरह महंगी बनी हुई है।












Click it and Unblock the Notifications