Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

MP News: Constitution Day पर DPSS की बड़ी रैली, दामोदर यादव का धीरेंद्र शास्त्री पर सीधा वार

संविधान दिवस के मौके पर राजधानी की सड़कें एक बार फिर "जय भीम-जय भारत" के नारों से गूंज उठीं। दलित पिछड़ा समाज संगठन (DPSS) ने अम्बेडकर जयंती मैदान (पुराना विधानसभा के सामने) में हजारों कार्यकर्ताओं की भव्य हुंकार रैली आयोजित की।

मंच पर राष्ट्रीय अध्यक्ष दामोदर सिंह यादव ने बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पर खुला हमला बोला और उन्हें "आडंबरी, पाखंडी, संविधान-विरोधी और देश तोड़ने वाला" तक कह डाला।

dpss-hunkar-rally-damodar-yadav-attack-on-dhirendra-shastri-obc-reservation-march-bhopal

दामोदर यादव का धीरेंद्र शास्त्री पर करारा प्रहार

माइक थामते ही दामोदर यादव ने कहा - "सत्ता के संरक्षण में एक तथाकथित संत व्यास-गद्दी पर बैठकर छुआछूत, सांप्रदायिकता और अंधविश्वास फैला रहा है। धीरेंद्र शास्त्री अच्छे संतों की छवि धूमिल कर रहे हैं। ये वही लोग हैं जो डबरा की सुगर मिल की लीज़ की सरकारी जमीन पर सत्ता के दम पर नवग्रह मंदिर बनवा रहे हैं और उसका उद्घाटन भी इन्हीं का करवाने जा रहे हैं। ये धर्म की आड़ में भूमाफिया को बढ़ावा दे रहे हैं। इनकी गैर-संवैधानिक यात्राओं और कथाओं पर तत्काल प्रतिबंध लगना चाहिए।"

यादव ने आगे कहा - "ये लोग संविधान को समाप्त करने और देश को तोड़ने का षड्यंत्र रच रहे हैं। प्रदेश में जातिगत हिंसा बढ़ रही है। इन घटनाओं पर NSA लगनी चाहिए। ग्वालियर हाईकोर्ट में बाबा साहब की मूर्ति लगवाने में भी सरकार आनाकानी कर रही है।"

सिविल जज भर्ती में DPSS की जीत

दामोदर यादव ने बताया कि सिविल जज भर्ती में आरक्षण लागू कराने के लिए DPSS ने जबरदस्त आंदोलन किया था। हाईकोर्ट ने संज्ञान लिया और आरक्षित वर्ग को राहत दी। "हम न्यायपालिका के आभारी हैं।"

ओबीसी आरक्षण पर पूर्व विधायक की हुंकार

मंच पर पूर्व विधायक आर.डी. प्रजापति ने आग उगली - "धीरेंद्र शास्त्री जैसे पाखंडियों को जेल भेजो। ओबीसी का 27% आरक्षण 13% पर अटका हुआ है। अगर सरकार ने तुरंत होल्ड नहीं हटाया तो प्रदेशव्यापी आंदोलन होगा। पदोन्नति में आरक्षण और निजी क्षेत्र में भी आरक्षण लागू करो।"

रैली के बाद पैदल मार्च, पुलिस ने रोका

सभा खत्म होते ही दामोदर यादव के नेतृत्व में हजारों कार्यकर्ता संविधान की प्रतियां हाथ में लेकर पैदल मार्च करते हुए CM हाउस की ओर बढ़े। नारे लग रहे थे - "संविधान बचाओ - देश बचाओ", "धीरेंद्र शास्त्री मुर्दाबाद", "ओबीसी आरक्षण लागू करो - वरना आंदोलन करो"।

पुलिस ने भारी बैरिकेडिंग कर रास्ते में रोक लिया। दामोदर यादव ने कहा -

"हम संविधान की प्रति मुख्यमंत्री मोहन यादव को सौंपना चाहते हैं ताकि याद रहे कि संविधान ही सर्वोपरि है।" पुलिस ने ज्ञापन लिया और CM तक पहुंचाने का आश्वासन दिया।

मैदान में मौजूद रहे बड़े चेहरे

  • राष्ट्रीय अध्यक्ष दामोदर सिंह यादव
  • पूर्व विधायक आर.डी. प्रजापति
  • DPSS के प्रदेश अध्यक्ष रामेश्वर पटेल
  • महिला नेत्री सुशीला भारती
  • युवा नेता राजकुमार अहिरवार समेत सैकड़ों पदाधिकारी

अब आगे क्या?

दामोदर यादव ने साफ चेतावनी दी - "15 दिसंबर को पिछोर में फिर बड़ी सभा होगी। अगर तब तक धीरेंद्र शास्त्री की कथाओं पर रोक नहीं लगी और ओबीसी आरक्षण का होल्ड नहीं हटा तो पूरे प्रदेश में आंदोलन होगा।" संविधान दिवस पर भोपाल की यह हुंकार रैली साफ बता रही है -दलित-पिछड़ा समाज अब खामोश रहने वाला नहीं। और धीरेंद्र शास्त्री vs दामोदर यादव का यह मुकाबला अभी और तेज होने वाला है। अब नजर इस बात पर है कि सरकार इन मांगों पर क्या रुख अपनाती है। या फिर सड़कें फिर से गर्म होने वाली हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+