Satna News: मौत के मुहाने से डॉक्टर छीन लाए जिंदगी, सर्पदंश के बाद परिजनों ने जीने की छोड़ दी थी उम्मीद

सतना 8 अक्टूबर। जिला अस्पताल के चिकित्सकों ने 8 वर्ष के मासूम को मौत के मुहाने से बचा लिया। दरअसल 8 वर्ष के मासूम को सर्पदंश के बाद जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां मासूम की सांसे रुक चुकी थी, मौत सामने खड़ी थी, परिवार वाले तो क्या डॉक्टरों ने भी इस मासूम के जीने आस लगभग छोड़ चुके थे। लेकिन सतना जिला अस्पताल के शिशु रोग विशेषज्ञ और उनकी टीम ने आस नहीं छोड़ी एक हफ्ते तक दिन रात मासूम का इलाज किया, तीन दिन तक वेंटिलेटर पर रखकर उसे जीवित रखा गया, आखिरकार डॉक्टरों ने सफलता पाई और मासूम को मौत के मुंह से निकाल कर बाहर ले आए।

डॉक्टरों ने मौत के जीत का जश्न मनाया

डॉक्टरों ने मौत के जीत का जश्न मनाया

स्वस्थ होने के बाद सतना जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने इस मौत से जीत का जश्न मनाया, मासूम से केक कटवा कर जश्न मनाया, उसे खुशी-खुशी घर वापस भेजा है,

डॉक्टरों ने दिया संदेश

डॉक्टरों ने दिया संदेश

जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने यह संदेश भी दिया कि यदि ऐसी परिस्थितियों में परिजन बिना किसी अंधविश्वास में पड़े तत्काल इलाज के लिए अस्पताल ले जाएं, तो संभव है की समय पर इलाज मिलने से मौत के भी हराया जा सकता है।

जहरीले सांप ने काटा था

जहरीले सांप ने काटा था

सतना के रामपुर बघेलान अंतर्गत कुलुहा गांव का रहने वाला है, सत्यम के पिता का नाम भाग्य चंद्र केवट है, जिनके लिए शायद आज जिंदगी का सबसे हसीन दिन होगा क्योंकि उनका मासूम बेटा मौत के मुंह से वापस लौट है, आज से 7 दिन पूर्व 1 अक्टूबर को सत्यम जब खेल रहा था तभी उसे एक जहरीले सर्प ने काट लिया, सर्प के काटते ही सत्यम की हालत बिगड़ गई नब्ज धीमी पड़ने लगी परिजन उसे लेकर अस्पताल की ओर भागे सतना जिला अस्पताल लाने में काफी समय लग गया क्योंकि गांव से जिला अस्पताल की दूरी लगभग 45 किलोमीटर थी, परिजनों ने जब सत्यम को भर्ती कराया सांसे रुक चुकी थीं।

परिजनों ने जीने की उम्मीद छोड़ दी थी

परिजनों ने जीने की उम्मीद छोड़ दी थी

डॉक्टरों ने तत्काल इलाज शुरू किया और सत्यम को वेंटिलेटर पर डाल दिया, परिजनों ने उम्मीद छोड़ दी थी कि उनका बेटा उन्हें दोबारा मिलेगा, लेकिन सतना जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने हार नहीं मानी थी सत्यम का सात दिनों तक इलाज चलता रहा, दिन-रात डॉक्टर सत्यम की निगरानी करते और इलाज जारी रखा, यह कहना गलत नहीं होगा की यहां के डॉक्टरों ने आज मौत को भी हरा दिया, इस बात की खुशी ना सिर्फ सत्यम के माता-पिता को थी, बल्कि सतना जिला अस्पताल के डॉक्टर और पूरे स्टाफ को भी थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+