Bhoapl news: कर्ज से परेशान होकर एक ही परिवार के 4 लोगों ने किया सामूहिक Suicide, पति-पत्नी ने लगाई फांसी
Bhopalsuicide News: राजधानी के रातीबड़ थाना क्षेत्र के नीलबड़ इलाके में एक सामूहिक आत्महत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां 4 लोगों के आत्महत्या करने की सूचना है। जिनमें पति-पत्नी और दो बच्चे शामिल हैं। घर से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है, जिसमें कर्ज न चुका पाने से परेशान होने का जिक्र है।
जानकारी के अनुसार रातीबड़ थाना क्षेत्र के नीलबड़ निवासी 38 वर्षीय भूपेंद्र विश्वकर्मा ने कुछ लोन ले रखा था, जो न चुका पाने से परेशान थे। बुधवार को उन्होंने अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ फांसी लगाकर सामूहिक आत्महत्या कर ली। घर से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है, जिसमें मृतक ने कर्ज से परेशान होने की बात बताई है।

मरने के एक साथ अंतिम संस्कार की जताई अंतिम इच्छा
पीड़ित ने मरने से पहले एक सुसाइड नोट लिखा था, जिसमें परिवार के चारों लोगों का एक साथ अंतिम संस्कार करने की इच्छा जताई है। साथ ही उन्होंने यह भी लिखा कि मेरे मरने के बाद किसी को परेशान न किया जाए। उन्होंने अपने आत्महत्या करने पर परिवार के अन्य लोगों से माफी भी मांगी।
लोन के कर्ज से परेशान होकर उठाया ये कदम
भोपाल पुलिस को मौके से सुसाइड नोट मिला है, जिसमें कर्ज से परेशान होने का जिक्र किया गया है। आत्महत्या लगाने से पहले दंपती ने सुसाइड नोट को रिश्तेदारों के मोबाइल पर वाट्सएप, टेलीग्राम एप के जरिए भेजा था। सुसाइड नोट में दंपति ने कर्ज की वजह से जान देने की बात लिखी। फिलहाल पुलिस ने चारों शव कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है।
आत्महत्या के मामले करने पीछे फोन हैक और ब्लैकमेलिंग की बात भी सामने आ रही है। पुलिस को सुसाइड नोट मिला है, उसमें घर के बाकी सदस्यों से इस कृत्य के लिए माफी मांगी गई है। सुसाइड नोट में लिखा है कि शायद हमारे जाने के बाद सब अच्छा हो जाएगा। साथ ही निवेदन किया गया है कि हमारे जाने के बाद मेरे परिवार वालों को लोन के लिए परेशान न किया जाए। रिश्तेदारों या सहकर्मियों को भी परेशान न किए जाने का जिक्र है।
अश्लील वीडियो वायरल करने की दी थी धमकी
जानकारी के अनुसार भूपेंद्र के साथ साइबर क्राइम हुआ था। उसका मोबाइल और कंपनी से मिला लैपटॉप हैक कर लिया गया। मोबाइल में उनके जितने भी कॉन्टैक्ट नंबर थे, उन पर उनके अश्लील वीडियो और फोटो वायरल कर दिए गए थे। धमकी देकर पैसों की डिमांड की जा रहा थी। भूपेंद्र ने 4 से 5 दिन पहले वॉट्सऐप स्टेटस भी डाला था कि मेरे द्वारा ये मैसेज नहीं किया जा रहा है। आप इसे इग्नोर करें।
रिश्तेदारों ने बताया कि दो तीन दिन पहले हमारी बात हुई। वे परेशान हो चुका था। उनसे 17 लाख की डिमांड की गई। कहते थे कि इतने पैसे कहा से दूंगा। भैया ने बताया था कि उनके तीनों बैंक अकाउंट खाली कर दिए। पूरा पैसा निकाल लिया। 7-8 जुलाई को साइबर सेल में शिकायत करने गए थे। साइबर सेल की ओर से उनका सिम और मोबाइल भी शायद एक्सचेंज करा दिया गया था।
17 लाख रुपये की डिमांड
भूपेंद्र की चाची ने बताया कि किसी को कुछ पता नहीं था। कल बहू ने मुझे बताया था कि कोई 17 लाख रुपए मांग रहा है। कह रहा है नहीं दिए तो घर बर्बाद कर देंगे। बहुत खुशहाल परिवार था। बड़ा बेटा ऋतुराज नीलबड़ स्थित शारदा विद्या मंदिर स्कूल में कक्षा तीसरी में पढ़ रहा था। छोटा बेटा ऋषिराज अभी स्कूल भी शुरू नहीं किया था।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications