सिंधिया समर्थक मंत्री की गांव में 'नो एंट्री', दिग्विजय बोले-'चंबल का पानी ग़द्दारों से करता है नफ़रत'
भोपाल। कांग्रेस का हाथ का साथ छोड़कर भाजपा ज्वाइन करने के बाद से ज्योतिरादित्य सिंधिया मध्य प्रदेश कांग्रेस नेताओं के निशाने पर है। ताजा निशाना दिग्विजय सिंह ने उनके समर्थक मंत्री के बहाने साधा है।

दरअसल, शकील अख्तर यूजर ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर कर लिखा कि 'सिंधिया समर्थक मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री गिर्राज दंडोतिया का क्षेत्र में जमकर विरोध हुआ। गांव दतहरा की जनता ने उनके काफिले को गांव के अंदर नहीं घुसने दिया।
अख्तर के इस ट्वीट पर मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने प्रतिक्रिया दी है। इसे रीट्वीट करते हुए दिग्विजय सिंह ने लिखा कि 'चंबल का पानी ग़द्दारों से नफ़रत करता है। यह तो शुरुआत है। आगे आगे देखिए होता है क्या।'
एक अन्य ट्वीट में दिग्विजय सिंह ने कहा कि 'भाजपा अब घबराई हुई है। जब कांग्रेस से ग़द्दारी कर भाजपा में गए लोगों का जनता तिरस्कार कर मोहल्लों और गांवों में नहीं घुसने दे रही है और भाजपा को सोशल मीडिया पर फेक न्यूज़ का समर्थन नहीं मिलने पर शिवराज और महाराज दोनों चिंतित हैं। चंबल का पानी क्रांतिकारी है। ग़द्दारों को सबक़ सिखाएगी।












Click it and Unblock the Notifications