कुणाल कामरा और मुनव्वर फारूकी को भोपाल कार्यक्रम का न्योता, दिग्विजय सिंह ने रखी अजीब शर्त
भोपाल, 13 दिसम्बर। बीते दिनों बंगलुरु में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करने से मना करने वाले स्टैंड अप कॉमेडियन कुणाल कामरा और मुनव्वर फारूकी फिर चर्चा में है। इस बार इन्हें मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम व कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने इन दोनों कलाकारों को भोपाल के कार्यक्रम में बुलावा भेजा है।
Recommended Video

बता दें कि पिछले माह मुनव्वर फारूकी का बंगलुरु में एक शो होना था, मगर हिंदू दक्षिणपंथी संगठन के विरोध के चलते उन्होंने कार्यक्रम में आने से इनकार कर दिया था। जबकि कुछ दिन पहले कुणाल कामरा को भी बंगलुरु का कार्यक्रम निरस्त करना पड़ा था। आयोजकों को कुणाल कामरा को बुलाने की वजह से धमकी मिल रही थी। सोमवार को दिग्विजय सिंह ने ट्वीट कर कहा कि मैं कुणाल कामरा और मुनव्वर फारूकी के लिए भोपाल में एक आयोजन करूंगा। सारी जिम्मेदारी मेरी होगी।
शर्त सिर्फ इतनी है कि कॉमेडी का सब्जेक्ट दिग्विजय सिंह ही होंगे। संघियों (RSS कैडर) को इस पर आपत्ति नहीं करनी चाहिए। डरो मत। अपनी सुविधा के अनुसार तिथि और समय दें। आपकी सभी शर्तें स्वीकार हैं।
दिग्विजय सिंह ने अपनी पोस्ट में कुनाल कामरा को भी टैग किया है। बता दें कि मुनव्वर फारूकी को एक महीना मध्य प्रदेश के इंदौर की जेल में बिताना पड़ा था। भाजपा नेता के बेटे ने उनके खिलाफ धार्मिक भावनाओं को आहत करने की शिकायत की थी।












Click it and Unblock the Notifications