Bhopal News: बैरसिया के गुनगा में खेत से लापता हुए युवक का कुएं में मिला शव

राजधानी भोपाल के बैरसिया क्षेत्र में मुंडन के कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचा युवक अचानक लापता हो गया। 2 दिन बाद उसका शव कुएं से बरामद किया गया है।

dead body of a missing youth found in a well in Gunga, Berasia bhopal

Bhopal Berasia News: राजधानी भोपाल के बैरसिया विधानसभा क्षेत्र के गुनगा में 2 दिन से लापता हुए युवक का शव खेत पर बने हुए कुएं से बरामद किया गया है। बता दे युवक एक मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रिश्तेदार के घर गया था। यहां से घर लौटते समय वे दोस्त के साथ खेत में सो गया था और अगले दिन घर नहीं पहुंचा। परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई। जिसके बाद तलाश करने पर पुलिस को उसकी लाश कुएं से मिली है।

बैरसिया गुनगा थाना प्रभारी उमेश राय ने बताया कि 19 वर्षीय अनिल अहिरवार ग्राम हिनौती सड़क का रहने वाला है। वे निजी काम करता था। विगत बुधवार को उसके रिश्तेदार के घर से बच्चे के मुंडन का कार्यक्रम था। वहां पार्टी का इंतजाम था। कार्यक्रम में शामिल हुए अनिल ने भी जमकर मस्ती की और अधिक शराब पी ली। इस वजह से गोविंद नाम का युवक उसे बाइक से उसके घर छोड़ने के लिए निकला, लेकिन रास्ते में पेट्रोल खत्म होने की वजह से दोनों एक खेत में सो गए।

सुबह गोविंद की नींद खुली तो अनिल गायब था। गोविंद ने अनिल को फोन लगाया तो फोन नहीं लग रहा था। इसके बाद उसका फोन खेत में पड़ा मिला। गोविंद ने पूरी घटना परिजनों को बताई। इसके बाद परिवार वाले अनिल को ढूंढने लग गए। उन्होंने गुनगा थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।

पुलिस ने अनिल की तलाश करते हुए संदेह के आधार पर शुक्रवार को घटना वाली जगह पर कुएं में देखा। उसमें अनिल का शव तैर रहा था। इसके बाद अनिल का शव बरामद किया गया। आशंका जताई जा रही है कि रात में अनिल लघुशंका के लिए उठा होगा और रात के घुप अंधेरे की वजह से उसे कुआं दिखाई नहीं दिया होगा और वह कुएं में गिर गया होगा। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम के बाद युवक का शव परिजनों को सौंपा जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+