भोपाल कलियासोत डैम से मगरमच्छ का किया गया रेस्क्यू, पानी में फंसे मछुआरे को भी बचाया

कलियासोत डैम में गुरुवार श्याम एक मगरमच्छ का नगर निगम की टीम द्वारा रेस्क्यू किया। साथ ही डैम में फंसे एक मछुआरे को बचाया गया।

भोपाल,11 अगस्त। राजधानी के कलियासोत डैम में गुरुवार श्याम एक मगरमच्छ निकल आया। जिसका नगर निगम की टीम द्वारा रेस्क्यू किया गया। बता देगी मगरमच्छ डैम के किनारे बैठ कर आराम फरमा रहा था और कुछ ही दूरी पर कई युवक मछलियां पकड़ रहे थे, जबकि सुबह यहीं पर मछली पकड़ रहा है कि युवक पानी में फस गया था जिसे करीब 2 घंटे मशक्कत करने के बाद बचाया जा सका। रिकॉर्ड के अनुसार कलियासोत डैम में 21 से ज्यादा मगरमच्छ की संख्या है।

डैम किनारे मगरमच्छ होने से हड़कंप मचा

डैम किनारे मगरमच्छ होने से हड़कंप मचा

डैम किनारे मगरमच्छ होने से हड़कंप मच गया। वन विभाग के कर्मचारियों ने मगरमच्छ को पकड़ते समय वीडियो बनाकर जानकारी दी। सबसे पहले नगर निगम के फायर ऑफिसर पंकज खरे टीम समेत वहां मौके पर पहुंची। इसके बाद टीम ने मछली पकड़ रहे युवकों को खदेड़ना शुरू किया। मौके पर वन विभाग की टीम भी पहुंच गई। इसके बाद रेस्क्यू कर मगरमच्छ को पकड़ा गया।

मछुआरा मछली पकड़ते समय पानी में फंसा

मछुआरा मछली पकड़ते समय पानी में फंसा

कलियासोत डैम में गुरुवार सुबह गेट नंबर 13 के पास एक मछुआरा मछली पकड़ते समय फंस गया। जिसका वीडियो सामने आने के बाद निगम अमला मौके पर पहुंचा और करीब 2 घंटे की मशक्कत करने के बाद युवक को बाहर निकाला जा सका। बता दे राजधानी भोपाल में लगातार भारी बारिश से डेम लबालब हो चुके हैं ऐसे में लगातार डेमो से पानी छोड़ा जा रहा है, लेकिन कुछ लोग जान जोखिम में डालकर मछली पकड़ने जैसे काम कर रहे हैं। युवा के आसपास से तेजी से पानी बह रहा था ऐसे में यदि समय पर बाहर नहीं निकाला जाता तो वे भी पानी के साथ बह जाता।

भोपाल में भारी बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त

भोपाल में भारी बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त

भोपाल सहित आसपास के जिलों में लगातार पिछले 24 घंटे से हो रही बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त हो चुका है। रात में छोला शिव नगर कोलार अशोका गार्डन होशंगाबाद रोड सहित 50 से ज्यादा इलाकों में 2 फीट तक पानी भर गया था। दुकान, घरों में पानी भरने से लोगों का खासा नुकसान भी हुआ है।

कलियासोत डैम के पास मछुआरों ने बढ़ाई नगर निगम की मुश्किलें

कलियासोत डैम के पास मछुआरों ने बढ़ाई नगर निगम की मुश्किलें

कलियासोत डैम के पास सैकड़ों मछुआरे मछली पकड़ने के लिए जमा हो जाते हैं इससे नगर निगम की मुश्किलें बढ़ गई है, क्योंकि डैम में घड़ियाल और मगरमच्छ भी हैं। खतरा होने के बावजूद वे नहीं मान रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+