MP: सिंगरौली में लाखों की स्मैक और नगदी के साथ दंपत्ति गिरफ्तार, UP से लाकर करते थे तस्करी
सिंगरौली,

30.5 ग्राम स्मैक और 19 लाख रुपए बरामद
सिंगरौली पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र सिंह के निर्देश पर चलाए जा रहे नशे के विरुद्ध अभियान में विंध्य नगर पुलिस को ये बड़ी सफलता मिली है. स्मैक के कारोबार में लिप्त 1 दंपत्ति को विंध्य नगर पुलिस न केवल गिरफ्तार किया, बल्कि उनसे 30.5 ग्राम स्मैक और 19 लाख छः सौ चौदह रुपए पुलिस ने नगदी बरामद की है।

एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज
नगर पुलिस अधीक्षक देवेश पाठक ने जानकारी देते हुए बताया कि उम्र 49 साल रति लाल शाह और उसकी पत्नी फूलमती शाह नशे का कारोबार करते थे, जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

कई दिनों से पुलिस को मिल रही थी जानकारी
सिटी एसपी देवेश पाठक के मुताबिक, विंध्य नगर थाना प्रभारी यूपी सिंह को कई दिनों से यह सूचना प्राप्त हो रही थी कि गहिलगढ़ और नवजीवन विहार सेक्टर नंबर तीन निवासी दंपत्ति स्मैक की बिक्री करता है। पुलिस ने उसके ठिकानों पर दबिश दी। लेकिन शातिर महिला कभी पकड़ में नहीं आ रही थी।

घर के चारो ओर लगाए थे सीसीटीवी कैमरे
दंपति ने अपने घर के चारों ओर सीसीटीवी कैमरे लगा कर रखे हुए थे। जैसे ही पुलिस दबिश देने का प्रयास करती वह अंदर से ही कैमरे से देखते रहते थे, लेकिन कभी गेट नहीं खोला। इसके बाद पुलिस ने प्लान बनाया और स्मैक खरीदने के बहाने उनके घर पहुंची और दबिश देकर 2 को गिरफ्तार कर लिया।

शातिर दिमाग की थी महिला
पुलिस ने बताया कि महिला इतने शातिर दिमाग की है कि कभी गहिलगढ़ एवं कभी सेक्टर नंबर 03 में आ जाकर स्मैक बिक्री करती थी। साथ ही वह किसी भी समय अपने गेट को नहीं खोलती थी। मात्र ग्राहकों की आवाज पर खिडकी के पास आकर स्मैक देकर पुनः खिडकी बंद कर दे दी थी।












Click it and Unblock the Notifications