Satna: संविदा कर्मचारी ने कॉलेज छात्रा के साथ किया दुष्कर्म, होटल में वारदात
सतना, 13 सितंबर। शहर के कोलगवां थाना क्षेत्र अंतर्गत स्थित होटल में ले जाकर युवती से रेप का मामला सामने आया है। आरोप है कि पेशे से विद्युत कंपनी के संविदा लाइनमैन ने कॉलेज छात्रा को शादी का झांसा देकर बलात्कार किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

जानें पूरा मामला
बताया गया कि रामपुर बाघेलान थाना इलाके की छात्रा शहर के एक निजी कॉलेज में प्रथम वर्ष की छात्रा है। उसकी जान-पहचान बरहा गांव के विष्णुकांत मिश्रा उर्फ धीरू उम्र 35 वर्ष पिता विश्वनाथ से थी। विष्णुकांत माधवगढ़ में पदस्थ है। बताया गया कि छात्रा प्रतिदिन गांव से बस से सतना आना- जाना करती है। थाना में दर्ज मामले के अनुसार 5 सितम्बर की सुबह वह साढ़े 10 बजे बस स्टैंड में बस से उतर और कॉलेज तरफ जाने लगी। उसी दौरान विष्णुकांत मोटरसाइकिल लेकर पहुंचा और जबरदस्ती बैठा लिया। आरोपी ने युवती को धमकाया कि यदि हल्ला मचाओगी तो परिवार सहित तुम्हें खत्म कर दूंगा। विष्णुकांत फिर लड़की को लेकर नजीराबाद के आगे बायपास की तरफ होटल प्लेजर रिजार्ट ले गया। वहां 1 कमरे में ले गया और जबरदस्ती करने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने शादी करने का झांसा दिया। होटल में जबरदस्ती करने के बाद आरोपी फिर छात्रा को कॉलेज के पास छोड़कर भाग गया था।
युवती के होने वाले पति को कर दिया फोन
होटल में रेप के बाद आरोपी विष्णुकांत यहीं नहीं रुका। छात्रा का मोबाइल लेकर जिस लड़के से शादी होने वाली थी, उसे फोन कर सब कुछ बता दिया। आरोपी ने धमकाते हुए कहा कि उसके पास रिकॉर्डिंग है। आरोपी ने रेप की वारदात के बाद छात्रा को बदनाम कर दिया। युवती की रिपोर्ट पर विष्णुकांत के खिलाफ धारा 376, 376 (2-एन),506 आइपीसी व एससी एस टी एक्ट का केस दर्ज कर जांच महिला थाना प्रभारी कुसुमकली साकेत को सौंपी गई। पुलिस ने सोमवार को आरोपी को न्यायालय में पेश किया। आरोपी शादीशुदा व बाल-बच्चे वाला है। उसने होटल का कमरा बिना पहचान-पत्र के बुक कराया था।












Click it and Unblock the Notifications