Snake News: नर्मदापुरम में CPR देकर सांप की जान बचाने का VIDEO हुआ वायरल, पशु चिकित्सक बोले- ऐसा संभव नहीं
Bhopal News: मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम जिले में पुलिस कांस्टेबल ने सीपीआर देकर एक सांप की जान बचा ली। जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। दरअसल, कांस्टेबल का दावा है कि वीडियो में दिख रहे सांप ने कीटनाशक मिला पानी पी लिया, जिससे वह बेहोश हो गया था। पुलिस कांस्टेबल ने जैसे ही सांप को बेसुध हालत में देखा, वैसे ही उसकी जान बचाने के प्रयास शुरू कर दिए। इसके बाद सांप मूवमेंट करने लगा।
नर्मदापुरम जिले के सेमरीहरचंद पुलिस चौकी में पदस्थ कांस्टेबल अतुल शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि मंगलवार को सूचना मिली थी कि एक मकान में सांप घुस गया है। इसके बाद सांप पाइप में घुस गया। लोगों ने सांप को बाहर निकालने के लिए कीटनाशक पानी में मिलाकर पाइप में डाल दिया। सांप को जब पाइप से बाहर निकल गया तो वह बेहोशी की हालत में बाहर निकला।

पुलिस आरक्षक अतुल शर्मा को यह देखकर बिल्कुल अच्छा नहीं लगा और उन्होंने तुरंत सांप को हाथों में लेकर सेलाना शुरू कर दिया। इसके बाद जब सांप होश में नहीं आया तो उन्होंने मुंह से उसे सांस देने की कोशिश की। इससे पहले सांप के शरीर में मौजूद पानी को पेट के बाहर निकाला गया। सीपीआर देने के बाद सांप होश में आ गया। जिसे देखकर लोग हैरान हो गए। 1 घंटे बाद सांप को जंगल में छोड़ दिया गया इस घटना का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
वहीं इस मामले मैं पशु चिकित्सक ने बताया कि सांप को इस तरह का सीपीआर देना संभव नहीं है। सांप ने खुद ही अपने आप से शरीर को वातावरण के अनुकूल ढाल लिया होगा। हालांकि सोशल मीडिया पर यूजर कांस्टेबल की जमकर तारीफ कर रहे हैं और इसे भगवान भोले नाथ का चमत्कार भी बता रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications