Bhopal News: 150 सीटें जीतेगी कांग्रेस, मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर भोपाल में राहुल गांधी का बड़ा बयान
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में 17 नवंबर को मतदान होना है लेकिन उससे पहले राजधानी में आयोजित रोड शो के दौरान कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का बड़ा बयान सामने आया है। दरअसल राहुल गांधी ने चुनावी भाषण के दौरान कहा कि प्रदेश में कांग्रेस डेढ़ सौ सीटें जीतने जा रही है।
राहुल गांधी ने कहा कि जहां-जहां देश में भाजपा की सरकार होती है वहां-वहां भाजपा की सरकार है दो-तीन बड़े उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाने का काम करती है। बता दे भोपाल में राहुल गांधी के रोड शो में लाखों की संख्या में जन सैलाब उमड़ा। राहुल गांधी का यह रोड शो भोपाल की उत्तर विधानसभा, नरेला विधानसभा, मध्य विधानसभा क्षेत्र से होकर गुजरा। जहां जगह-जगह हजारों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी का जोरदार स्वागत किया।

भोपाल में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी कहा कि ''जहां-जहां बीजेपी की सरकार है, वहां वो 2-3 काम करते हैं. सबसे पहले वो 2-3 बड़े उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाते हैं, जो उनके दोस्त हैं। उदाहरण के तौर पर लोग अडानी जानते है, जो दुनिया भर में मशहूर हैं। दुनिया भर में किसी से भी पूछिए कि अडानी कौन हैं - वे कहेंगे कि वह नरेंद्र मोदी के सबसे अच्छे दोस्त हैं। पैसा कहां से आता है? आपकी जेब से, जीएसटी से।'
राहुल गांधी ने आज भोपाल में जन समुदाय से भरे रोड-शो का नेतृत्व किया और मध्य प्रदेश की जनता का अभिवादन किया। राहुल गांधी ने आज राजधानी के इमामी गेट से काली मंदिर तक रोड़-षो किया, रोड-षो के दौरान राहुल गांधी को देखने जनसैलाब उमड़ा। रोड-षो के बाद राहुल गांधी ने नरेला विधानसभा क्षेत्र के अशोका गार्डन में एक विषाल जनसभा को संबोधित किया।
राहुल गांधी ने अपने भाषण में मुख्य रूप से यह बातें कहीं: बीजेपी की सरकार जहां भी होती है, यह दो-तीन काम करते हैं। सबसे पहले पूरा का पूरा फायदा दो-तीन बड़े उद्योगपतियों को देते हैं। नरेंद्र मोदी पूरा का पूरा फायदा अपने 1-2 उद्योगपति मित्रों को देते हैं, सारा काम अडानी जी को मिलता है। पैसा जनता की जेब से आता है, जीएसटी से आता है। पैसा कहां से आता है जीएसटी से आता है। तो सिस्टम क्या है कि किसानों से, बेरोजगार युवाओं से छोटे व्यापारियों से पैसा लेते हैं और अडानी जी की जेब में पैसा डालते हैं और मीडिया में 24 घंटे आपको मोदी जी या शिवराज जी का चेहरा दिखाई देगा।
हम भाजपा से कर्नाटक में लड़े। कर्नाटक में बीजेपी के सब नेता कह रहे थे कि बीजेपी स्वीप करेगी, लेकिन कांग्रेस ने उन्हें दिखाया कि हमने कर्नाटक में हराया। हिमाचल में हराया और अब मध्य प्रदेश में 150 से अधिक सीट लेकर इन्हें हराने जा रहे हैं।
राहुल गांधी ने कहा कि भाजपा सरकार ने भ्रष्टाचार के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। भाजपा के मंत्री है नरेन्द्र सिंह तोमर, उसके बेटे का वीडियो आपने देखा भाई और बहनों। वह किसके पैसे की बात कर रहा था। वह कह रहा था 10 करोड़ इधर जाएंगे, 20 करोड़ उधर जाएंगे, 100 करोड़ किधर जाएंगे। इस बैंक के इस अकाउंट में डालो, उस अकाउंट में डालो। वह किसके पैसे की बात कर रहा था। वह आपके पैसे की बात हो रही थी, वहां मध्य प्रदेश की जनता के पैसे की बात हो रही थी। भाजपा के सारे मंत्री और उनके मुख्यमंत्री सब के सब भ्रष्टाचार में लिप्त हैं। महाकाल कॉरिडोर में, मिड डे मील का पैसा, व्यापमं घोटाला, सबसे बड़ा एक करोड़ युवाओं को नुकसान पहुंचा, 40 लोग मर गए? कोई इंक्वारी नहीं, पटवारी घोटाला, एमबीबीएस की सीट बिकती है, मगर एक बात है भाईयों और बहनों नरेंद्र मोदी, शिवराज सरकार की कोई जांच नहीं करते। कोई इनकम टैक्स नहीं कोई सीबीआई नहीं कोई ईडी नहीं।
राहुल गांधी ने कहा कि नरेंद्र मोदी ने कहा था 15 लाख रुपए हर अकाउंट में डाल डालूंगा क्या आ गया? मोदी जी ने कहा था नोटबंदी करके काला धन मिट जाएगा, क्या मिट गया? कोरोना के समय उन्होंने कहा मोबाइल फोन की लाइट जलाओ, ताली बजाओ तो कोरोना खत्म हो जाएगा? आपने अपनी आंखों से देखा, लाखों लोगों को आक्सीजन नहीं मिला, कोरोना की दवाई नहीं मिली, इंजेक्शन नहीं मिला और मध्य प्रदेश में लाखों लोग मरे। यह इनकी राजनीति है।
राहुल गांधी ने कहा कि नरेंद्र मोदी ने झूठे वादे किए लेकिन हम यहां झूठे वादे करने नहीं आए हैं, हमने मध्य प्रदेश की जनता से कुछ वादे किए हैं। भाइयों बहनों आपको गैस सिलेंडर कितने का मिलता है, यूपीए के समय 400 रुपये का था, नरेंद्र मोदी आए कहते थे 400 रू का सिलेंडर हो गया है। आपको इस समय 1200 रुपये का सिलेंडर मिलता है, चुनाव के बाद आपको 500 र का गैस सिलेंडर मिलेगा।












Click it and Unblock the Notifications