Bhopal: 25 लाख तक के भवन की निर्माण एजेंसी RES की जगह ग्राम पंचायत बने, कलेक्टर से मिले कांग्रेस महासचिव
Bhopal News: भोपाल-ग्राम पंचायतों में बनने वाले 25 लाख तक की राशि से ग्राम नवीन पंचायत भवनों के लिए निर्माण एजेंसी ग्राम पंचायतों को बनाया जाए न की R.E.S को बनाया जाए। इस मांग को लेकर सोमवार 9 अक्टूबर को कांग्रेस महासचिव अवनीश भार्गव एवं जिला पंचायत सदस्य संगठन के प्रदेश अध्यक्ष विनय मेहर भोपाल कलेक्टर से मिले।
यहां उन्होंने भोपाल कलेक्टर को लिखित पत्र के माध्यम से अवगत कराया कि बैरसिया विधानसभा में 35 ग्राम पंचायतों में 25-25 लाख की राशि से बनने वाले पंचायत भवनों के लिए R.E.S को निर्माण एजेंसी बनाया गया है जो कि पंचायती राज व्यवस्था के नियमों के विरुद्ध है।

उन्होंने कहा कि निर्माण एजेंसी बनाए जाने के लिए सरपंचों से पैसे भी मांगे गए हैं अतः इसमें घोर भ्रष्टाचार किया गया है निर्माण एजेंसी ग्राम पंचायतों को बनाने की मांग के लिए भोपाल कलेक्टर के पास पहुंचे जिला पंचायत सदस्य संगठन के प्रदेश अध्यक्ष विनय मेहर के साथ प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता अवनीश भार्गव एवं भोपाल जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष मनमोहन नागर भी उपस्थित थे भोपाल कलेक्टर ने आश्वासन दिया की ग्राम पंचायत भवन निर्माण के लिए निर्माण एजेंसी ग्राम पंचायतों को ही बनाया जाएगा वहीं बैरसिया विधानसभा के सरपंचों ने अवनीश भार्गव एवं विनय मेहर का आभार व्यक्त किया।












Click it and Unblock the Notifications