MP News: रंगों में सजी कांग्रेस की एकता, जीतू पटवारी के नेतृत्व में रंगपंचमी पर दिखा कांग्रेस का जोश

मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के नेतृत्व में बुधवार को भोपाल स्थित उनके सरकारी निवास (D-13, 74 बंगला) पर रंगपंचमी के अवसर पर होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं से लेकर युवा कार्यकर्ता तक एक साथ नजर आए। हर तरफ रंग-बिरंगे गुलाल, फाग गीतों और गुझियों की महक के साथ 'मोहब्बत की होली' का नजारा दिखा।

Congress unity was adorned with colours seen on Rangpanchami under leadership of Jeetu Patwari

करीब 9 बजे से शुरू हुए इस आयोजन में प्रदेशभर से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और पदाधिकारी जुटे। पटवारी ने सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं और महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी एक-दूसरे को रंग लगाकर खुशी और सौहार्द का संदेश दिया।

कई सालों बाद दिखी कार्यकर्ताओं की भारी भीड़

कांग्रेस कार्यकर्ताओं में लंबे समय बाद प्रदेश अध्यक्ष के निवास पर ऐसा उत्साह देखा गया। जीतू पटवारी के प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार रंगपंचमी जैसे त्योहार पर कांग्रेस के विभिन्न गुटों के कार्यकर्ता और नेता एकजुट होकर उत्सव मनाते नजर आए। इस दौरान कांग्रेस के नेता फाग गीतों और ढोल की थाप पर जमकर थिरके और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर होली की बधाई दी।

महिला कांग्रेस की कार्यकर्ताओं ने भी इस मौके पर गुलाल लगाकर पर्व की शुभकामनाएं दीं। जीतू पटवारी खुद पूरे कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं के बीच मौजूद रहे और सभी का उत्साहवर्धन किया।

संगठन को फिर से ऊर्जा दे रहे पटवारी

प्रदेश कांग्रेस में बीते कुछ वर्षों से देखा जा रहा था कि कई कार्यकर्ता पार्टी छोड़कर दूसरी पार्टियों में शामिल हो रहे थे। 2018 में कांग्रेस की सत्ता में वापसी के बाद भी सरकार गिरने से पार्टी के अंदर असंतोष और निराशा थी। लेकिन पटवारी के प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद से पार्टी संगठन को नए सिरे से मजबूत करने का अभियान चल रहा है।

जीतू पटवारी लगातार कार्यकर्ताओं को संगठित करने के लिए विभिन्न सामाजिक और सांस्कृतिक आयोजनों के जरिए संगठन में नई ऊर्जा भरने में लगे हैं। होली मिलन समारोह में भी पटवारी ने एकजुटता और भाईचारे का संदेश देते हुए कहा कि "मध्यप्रदेश में कांग्रेस परिवार एकजुट है और हम सब मिलकर आने वाले चुनावों में मजबूती से उतरेंगे।"

सिर्फ त्योहार नहीं, कांग्रेस की ताकत का प्रदर्शन

पटवारी द्वारा आयोजित यह होली मिलन सिर्फ एक पर्व नहीं था, बल्कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नई जान फूंकने का प्रयास भी था। इस अवसर पर कई जिलों से आए युवा नेताओं और पदाधिकारियों ने भी अपने विचार साझा किए और पार्टी की मजबूती का संकल्प लिया।

समारोह में कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता, महिला मोर्चा की पदाधिकारी और युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

इस आयोजन को देखकर साफ है कि जीतू पटवारी संगठन में नई ऊर्जा और उत्साह भरने में जुटे हैं। त्योहारों के बहाने कांग्रेस में लगातार संवाद और मेल-मिलाप का माहौल बन रहा है, जो आने वाले चुनावों में पार्टी के लिए सकारात्मक संकेत हो सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+