Bhopal News: मीनाल रेजीडेंसी में छात्रा के साथ हुई घटना पर कांग्रेस प्रवक्ता ने उठाए कानून व्यवस्था पर सवाल

राजधानी भोपाल के थाना अयोध्या नगर के न्यू मीनाल रेजीडेंसी ब्लॉक 3 में एक लड़की के घर में घुसकर बदमाशों ने उसके साथ छेड़छाड़ की और उसके विरोध करने पर लड़की के भाई के साथ मारपीट की। इस घटना को लेकर कांग्रेस ने प्रदेश की बिगड़ती कानून व्यवस्था और मुख्यमंत्री की कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं।

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता संगीता शर्मा ने एक बयान में कहा कि यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है कि अब राजधानी भोपाल में भी बेटियाँ सुरक्षित नहीं हैं। उन्होंने बताया कि बुधवार की रात अयोध्या नगर थाना क्षेत्र में मीनाल रेजीडेंसी कॉलोनी में बदमाशों ने एक युवती के घर में घुसकर उसके साथ छेड़छाड़ की। जब युवती के भाई ने इसका विरोध किया, तो बदमाशों ने उसकी पिटाई कर दी।

Congress Sangeeta Sharma molests Minal Residency student raises questions on law and order

शर्मा ने आरोप लगाया कि गुंडों के हौसले इतने बढ़ गए हैं कि राजधानी भोपाल में अयोध्या नगर थाना क्षेत्र में पुलिस का कोई खौफ नहीं है और बदमाशों पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जाती। उन्होंने सवाल किया कि जब मुख्यमंत्री और पूरी सरकार भोपाल में रहती है, तो प्रदेश की स्थिति कितनी भयावह होगी, इसका अंदाजा लगाना मुश्किल नहीं है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, जो स्वयं गृह मंत्री भी हैं, के बावजूद प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त है। बेटियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में सरकार नाकाम रही है, और बदमाशों पर कोई कठोर कार्रवाई नहीं की जा रही है। भाजपा सरकार बेटियों की सुरक्षा के लिए योजनाएं चला रही है, लेकिन इसके बावजूद बेटियों को सुरक्षा नहीं मिल रही है।

संगीता शर्मा ने कहा कि पूरे प्रदेश में बेटियों को सुरक्षित वातावरण मिलना चाहिए और डायल 100 पर भी कोई पुलिस उपलब्ध नहीं होती। एनसीआरबी के आंकड़े प्रदेश की भयावह स्थिति को उजागर करते हैं। महिलाओं को अपनी सुरक्षा खुद करनी पड़ रही है, जबकि सरकार का दायित्व है कि वे बेटियों को पर्याप्त सुरक्षा प्रदान करें और पुलिस को सतर्क करें ताकि ऐसी वारदातें फिर न हों।

शर्मा ने यह भी कहा कि सांसद और विधायकों के आवासीय परिसर में डकैती और रचना टॉवर में एक शराब कंपनी के कार्यालय से 12 लाख की लूट जैसी घटनाएँ प्रदेश की कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती हैं।

जानए पूरा मामला

मामला बुधवार-गुरुवार की रात करीब एक बजे हुआ। गुरुवार दोपहर को पुलिस ने अवधपुरी से आरोपी शिवम शर्मा और अभिनव त्रिपाठी को गिरफ्तार कर लिया। दोनों एक दोस्त के फ्लैट में छिपे हुए थे। अभिनव बीबीए का स्टूडेंट है, जबकि शिवम बीई कर रहा है। पुलिस ने पहले कहा था कि आरोपियों के फ्लैट पर ताला लगा मिला था। हालांकि, एक वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि दोनों आरोपी एक पुलिसकर्मी के साथ खड़े हैं। जब डायल 100 मौके पर पहुंची, तो दोनों वहीं मौजूद थे।

पुलिस ने छेड़छाड़ और अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। इसके अलावा, ब्रोकर से भी पूछताछ की जा रही है जिसने आरोपियों को फ्लैट दिलवाया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+