Rewa: महापौर चुनाव हारने के बाद BJP का अध्यक्ष पद पर कब्जा, वेंकटेश पांडेय स्पीकर चुने गए

रीवा,1 अगस्त। नगर निगम मेयर चुनाव में भाजपा को हार का सामना करना पड़ा था, लेकिन नगर निगम परिषद में भाजपा अपना अध्यक्ष बनाकर बड़ी जीत दर्ज कर ली है। इस तरह मेयर के चुनाव में मिली हार की कसर भी पूरी हो गई है। रीवा नगर निगम अध्यक्ष के चुनाव में भाजपा के पार्षद व्यंकटेश पांडे को जीत मिली है। उन्होंने कांग्रेस की नजमा बेगम को हराया।

Venkatesh Pandey

भाजपा को 26 वोट तो कांग्रेस को 19 वोट मिले

सोमवार की दोपहर कलेक्ट्रेट के मोहन सभागार में रीवा नगर निगम में अध्यक्ष का चुनाव संपन्न हुआ। जहां अध्यक्ष के चुनाव में भाजपा के व्यंकटेश पांडे को 26 वोट मिले, जबकि कांग्रेस की नजमा बेगम को 19 वोट मिले. इस तरह रीवा नगर निगम में भाजपा ने अध्यक्ष का पद बरकरार रखा।

रीवा नगर निगम का गणित

दरअसल, 20 जुलाई को आए परिणामों में रीवा में 24 वर्षों के बाद कांग्रेस ने महापौर का चुनाव जीता था। जबकि नगर निगम के 45 वार्डों में से भाजपा को 18 वार्डों में जीत मिली थी। जबकि कांग्रेस के 11 पार्षद जीतकर आए थे। तो 11 निर्दलीय पार्षदों को जीत मिली थी। लेकिन नगर निगम अध्यक्ष के चुनाव में भाजपा ने पूरा पांसा पलट दिया। 8 निर्दलीय पार्षद भाजपा में शामिल हो गए। इस तरह वोटिंग में भाजपा को 26 पार्षदों का वोट मिला। जबकि कांग्रेस को केवल 19 वोट ही मिल पाए।

पार्षदों को भेजा गया था पिकनिक में

रीवा नगर निगम अध्यक्ष के चुनाव के लिए पार्षदों को पिकनिक में भेजा गया था। क्योंकि 28 जुलाई को कलेक्ट्रेट में शपथ लेने के बाद करीब 26 पार्षद शहर से बाहर भेज दिए गए थे। जो 1 अगस्त के दिन ही सीधे वोटिंग करने के लिए पहुंचे। जहां वोटिंग के बाद आए नतीजों में भाजपा के उम्मीदवार व्यंकटेश पांडे ने 1 तरफा जीत दर्ज की। वहीं चुनाव के बाद कांग्रेस के महापौर अजय मिश्रा बाबा ने भाजपा पर खरीद फरोख्त का आरोप लगाया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+