राजभवन घेरने जा रहे कांग्रेसियों को पुलिस ने खदेड़ा, बढ़ती महंगाई के खिलाफ कांग्रेस कर रही प्रदर्शन

बढ़ती महंगाई के खिलाफ कांग्रेसी पैदल मार्च करते हुए भोपाल के रोशनपुरा चौराहे से राजभवन का घेराव करने जाने लगे तो पुलिस ने उन्हें बीच में ही रोक लिया।

भोपाल, 5 अगस्त। राजधानी के रोशनपुरा चौराहे पर महंगाई, बेरोजगारी, अग्निपथ योजना और रोजमर्रा की जरूरी चीजों पर GST बढ़ाने के विरोध में गुरुवार को कांग्रेस ने बड़ा आंदोलन किया। इस चौराहे से कांग्रेसी पैदल मार्च करते हुए राजभवन का घेराव करने जाने लगे तो, बीच में ही पुलिस ने रोक दिया। इसके बाद पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी और नेता प्रतिपक्ष डॉ गोविंद सिंह के साथ कई वरिष्ठ नेता अपने कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ सड़क पर धरने पर बैठ गए।

Recommended Video

      Congress protest in Delhi: Priyanka Gandhi को कैसे घसीटा गया ? | Misbehave | वनइंडिया हिंदी*Politics
      Congress partys performance against rising inflation in Bhopal

      बता दे बढ़ती महंगाई के विरोध में कांग्रेस के कार्यकर्ता सुबह 11 बजे भोपाल के रोशनपुरा चौराहे पर पहुंच गए। यहां पर पुलिस ने उन्हें रोक लिया। इसके बाद नेता प्रतिपक्ष डॉ गोविंद सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी, कांतिलाल भूरिया समेत कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता सड़क पर धरने पर बैठ गए। विधायक पीसी शर्मा कुणाल चौधरी और उनके समर्थकों ने बेरिकेड्स पर चढ़ने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उन्हें सख्ती से हटा दिया।

      कांग्रेस के आंदोलन के चलते भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था। कांग्रेस कार्यकर्ता राजभवन का घेराव करना चाहते थे और कई वरिष्ठ नेताओं ने बार-बार लौटकर राजभवन घेरने की कोशिश भी की, लेकिन असफल रहे है। करीबन 1 घंटे चले इस प्रदर्शन में कांग्रेस के पूर्व मंत्री जीतू पटवारी, विजयलक्ष्मी साधो, महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष विभा पटेल सहित कई वरिष्ठ नेता, कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

      बढ़ती महंगाई और भ्रष्टाचार को लेकर विपक्ष लगातार प्रदर्शन कर रहा है लेकिन विपक्ष के इस प्रदर्शन में आम जनता उसके साथ नजर नहीं आती, यही वजह है कि कांग्रेस का प्रदर्शन चंद घंटों में खत्म हो जाता है।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+