कांग्रेस विधायक बोले- महंगाई और बेरोजगारी को लेकर गृह मंत्री अमित शाह को देंगे ज्ञापन, भारी पुलिस बल तैनात
कांग्रेस विधायक पीसी शर्मा महंगाई, महिला सुरक्षा और बेरोजगारी के मुद्दे पर गृह मंत्री अमित शाह को ज्ञापन देंगे। ज्ञापन की ये बात सामने आते ही पीसीसी के सामने भारी पुलिस बल तैनात।
भोपाल, 22 अप्रैल। राजधानी में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के दौरे को लेकर पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस विधायक पीसी शर्मा का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने बताया कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को कांग्रेस ज्ञापन देगी। कांग्रेसियों ने इसके लिए शासन और पुलिस से अनुमति मांगी है।

कांग्रेस विधायक पीसी शर्मा ने बताया कि प्रदेश में बढ़ते महिला अपराध, बेरोजगारी एवं अन्य मुद्दों को लेकर जिला कांग्रेस अध्यक्ष कैलाश मिश्रा के नेतृत्व में व अन्य कार्यकर्ता के साथ रोड शो के दौरान पांच नंबर बस स्टॉप के पास हम लोग गृह मंत्री अमित शाह को ज्ञापन देंगे।
विधायक ने बताया कि प्रदेश में लगातार महंगाई व बेरोजगारी तेजी से बढ़ रही है। प्रदेश सरकार रोजगार और महिला सुरक्षा में असफल है। इसलिए वे गृह मंत्री अमित शाह को ज्ञापन देंगे।
PCC के बाहर भारी पुलिस बल मौजूद
आपको बता दें कि प्रशासन को जैसे ही पता चला है कि कांग्रेस विधायक द्वारा ज्ञापन देने की मांग की गई है, वैसे ही पुलिस प्रशासन ने पीसीसी के बाहर पुलिस बल की भारी संख्या तैनात कर दी।
आपको बता दें कि कांग्रेसियों को फिलहाल अब तक पुलिस प्रशासन ने कोई अनुमति नहीं दी है। अब देखना होगा कि कांग्रेसी किस तरह गृहमंत्री अमित शाह को ज्ञापन देते हैं।
राजा भोज एयरपोर्ट कमलनाथ का बड़ा बयान
अमित शाह के भोपाल दौरे पर पूर्व सीएम कमलनाथ ने कहा कि अमित शाह जी का स्वागत हैं। वो आए देखें कितनी बुरी हालत है। और जो कलाकारी हो रही है, उसको भी देखें। मध्य प्रदेश में जिस प्रकार का धोखा दिया जा रहा हैं। जहां हर वर्ग परेशान है और केवल घोषणाएं एक्टिंग करते हैं और सोचते हैं कि जनता समझती नहीं है, लेकिन जनता आज के दिन बहुत समझदार है।












Click it and Unblock the Notifications